Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे - 22

सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे

विषय : पेयजल की अशुद्धता से होने वाले खतरे एवं इसके उपाय

सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे एक शैक्षिक साप्ताहिकी है, जिसे प्रत्येक Friday को प्रकाशित किया जाता है। यह विशेष अंक अगस्त माह के द्वितीय शनिवार (08 अगस्त 2026) को विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर केंद्रित है।

इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व, दूषित पानी से होने वाली बीमारियों तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है। विद्यालय में चेतना सत्र के माध्यम से छात्रों से पेयजल संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे तथा स्वच्छ एवं अशुद्ध जल की पहचान कराई जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि केवल साफ दिखाई देने वाला पानी हमेशा सुरक्षित नहीं होता, इसलिए सुरक्षित स्रोत का पानी ही पीना चाहिए।

गतिविधियों के अंतर्गत डायरिया, हैजा, टायफाइड एवं पीलिया जैसी जलजनित बीमारियों की जानकारी, पानी को उबालने, छानने, फिल्टर एवं क्लोरीन आधारित शुद्धिकरण विधियों का प्रदर्शन तथा सही तरीके से हाथ धोने का अभ्यास कराया जाएगा। विद्यार्थी विद्यालय के जल स्रोतों का निरीक्षण करेंगे, स्वच्छता की समीक्षा करेंगे तथा जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति सामूहिक शपथ भी लेंगे।

बैगलेस डे गतिविधि के अंतर्गत रोल प्ले, स्ट्रीट शो, मूक अभिनय एवं एंकिरंग के माध्यम से विद्यार्थियों में संवाद कौशल, आत्मविश्वास, टीमवर्क, रचनात्मक सोच तथा सामाजिक जागरूकता का विकास किया जाएगा। शिक्षक विद्यार्थियों को विषय आधारित स्क्रिप्ट, अभ्यास एवं प्रस्तुति का अवसर प्रदान करेंगे, जिससे सीखना अधिक रोचक, व्यवहारिक एवं अनुभवात्मक बन सके।

प्रमुख गतिविधियाँ
  • चेतना सत्र
  • स्वच्छ एवं अशुद्ध जल की पहचान
  • जलजनित रोगों की जानकारी
  • पानी शुद्ध करने का प्रदर्शन
  • हाथ धोने का अभ्यास
  • विद्यालय जल स्रोत निरीक्षण
  • सामूहिक शपथ
बैगलेस डे गतिविधियाँ
  • रोल प्ले
  • स्ट्रीट शो
  • मूक अभिनय
  • एंकिरंग
  • टीमवर्क एवं संवाद कौशल
  • रचनात्मक अभिव्यक्ति

PAPPU PANKAJ

Muzaffarpur

Share your Comment