सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे - 20

सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे

सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे एक शैक्षिक साप्ताहिकी है, जिसे प्रत्येक Friday को प्रकाशित किया जाता है। यह विशेष अंक जुलाई माह के चतुर्थ शनिवार (25 जुलाई 2026) को विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर केंद्रित है। इस अंक का मुख्य विषय वज्रपात (Lightning) से बचाव है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदा के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है।

इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को वज्रपात क्या है, यह क्यों होता है तथा इससे बचाव के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षक प्रश्नोत्तर, चर्चा, चित्रों, भूमिका-अभिनय तथा "सही या गलत" गतिविधि के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्थानों की पहचान कराएंगे। साथ ही वज्रपात के समय क्या करें और क्या नहीं करें, इसकी व्यवहारिक समझ भी विकसित की जाएगी।

विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन सहायता (108/112), CPR की जानकारी तथा परिवार एवं समुदाय को जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। शिक्षक यह संदेश देंगे कि गरज सुनाई देते ही सुरक्षित भवन में चले जाएँ तथा मौसम सामान्य होने के लगभग 30 मिनट बाद ही खुले स्थान पर जाएँ।

बैगलेस डे गतिविधि के अंतर्गत बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए पेपर मास्क, क्रिएटिव कैप एवं मुकुट निर्माण जैसी गतिविधियाँ कराई जाएँगी, जिससे सीखने की प्रक्रिया आनंददायक एवं अनुभवात्मक बन सके।

उद्देश्य: सुरक्षा जागरूकता, रचनात्मकता एवं समग्र विकास को विद्यालयी गतिविधियों के माध्यम से बढ़ावा देना।

Pappu Kumar Pankaj

P S ADALPUR, Motipur

Share your Comment