सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे - 12
सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे : 02 मई 2026 विशेषांक
सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे एक शैक्षिक साप्ताहिकी है, जिसे प्रत्येक Friday को प्रकाशित किया जाता है। यह विशेष अंक मई माह के प्रथम शनिवार (02 मई 2026) को विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर केंद्रित है।
इस सप्ताह की गतिविधियों में विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया है। विद्यालयों में आयोजित होने वाली इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे सही निर्णय ले सकें।
विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि आग एक अत्यंत खतरनाक आपदा है, जो प्रायः लापरवाही के कारण लगती है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय “रुको – झुको – लुढ़को (Stop, Drop, Roll)” तकनीक अपनाने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही “भागना नहीं, धक्का नहीं” जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा नियमों का अभ्यास भी कराया जाएगा।
गतिविधियों को इंडोर एवं आउटडोर दोनों माध्यमों से आयोजित किया जाएगा। कक्षा के भीतर प्रश्नोत्तरी, चर्चा एवं चित्र आधारित गतिविधियाँ होंगी, जबकि मैदान में मॉक ड्रिल एवं सुरक्षा अभ्यास कराया जाएगा। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे वास्तविक परिस्थितियों में सजग रहना सीखेंगे।
यह विशेष सामग्री शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए उपयोगी है। विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा बच्चों में आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता विकसित करने हेतु यह अंक अत्यंत महत्वपूर्ण है।
.png)