Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे - 14

⛈ सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे एक शैक्षिक साप्ताहिकी है, जिसे प्रत्येक Friday को प्रकाशित किया जाता है। यह विशेष अंक मई माह के तृतीय शनिवार (16 मई 2026) को विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर केंद्रित है।

इस विशेषांक का मुख्य विषय “चक्रवाती तूफान / आंधी से बचाव” है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना तथा उनमें जागरूकता विकसित करना है। विद्यालयों में आयोजित होने वाली गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित व्यवहार, आपदा प्रबंधन एवं त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रार्थना सभा, जागरूकता चर्चा, खेल आधारित गतिविधियाँ, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से यह सिखाया जाएगा कि चक्रवाती तूफान या तेज आंधी आने की स्थिति में किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखा जाए।

कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ
  • ➤ प्रार्थना सभा एवं सुरक्षा संदेश
  • ➤ आपदा से बचाव पर जागरूकता चर्चा
  • ➤ खेल आधारित शिक्षण गतिविधियाँ
  • ➤ पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता
  • ➤ मॉक ड्रिल एवं सुरक्षा अभ्यास
  • ➤ क्विज एवं शपथ कार्यक्रम

यह सामग्री शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे बच्चों में आपदा के समय सही निर्णय लेने, सुरक्षित रहने एवं दूसरों की सहायता करने की भावना विकसित होगी। विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास एवं सुरक्षा जागरूकता को मजबूत बनाती हैं।

 

PAPPU PANKAJ

Muzaffarpur

Share your Comment