प्रकृति प्रहरी - जुलाई-सितंबर 2026
प्रकृति प्रहरी पत्रिका एक त्रैमासिक पत्रिका है जिसका प्रकाशन टीम प्रकृति प्रहरी टीचर्स आफ बिहार के द्वारा किया जाता है । यह पत्रिका पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विद्यालय एवं समाज के स्तर पर हो रहे कार्यों को एक मंच प्रदान करता है जहां प्रकृति संरक्षण के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जा सकें तथा हर व्यक्ति एक प्रकृति प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्माण कर सकें। हमारी पत्रिका के दूसरे अंक का थीम है "जल संरक्षण" जिसमें हमने जल के महत्व,जल प्रदूषण सहित अन्य प्रकार के पर्यावरणीय महत्व के विषय को अपनी पत्रिका के अंक में दर्शाने का प्रयास किया है। हमारी पत्रिका सिर्फ पत्रिका ना होकर या एक अभियान है जो आम जनमानस को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करती है। हमें भरोसा है कि जब आप इस अंक को पढ़ेंगे तो प्रकृति प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी को समझ पाएंगे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। आइए हम सब मिलकर एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास करें जहां हर बच्चा खुली हवा में सांस ले सके, हर बच्चे को पेड़ की छांव नसीब हो और हर बच्चा इस इको सिस्टम की रक्षा कर सकें तथा हरित बिहार के संकल्प को पूरा करने में हमारा सहयोगी बने।
