UDISE+ 2026-27
शिक्षक प्रोफाइल अद्यतन प्रोटोकॉल
शत-प्रतिशत शुद्धता, शून्य त्रुटि
महत्वपूर्ण निर्देश
आदेश-पत्र निर्गत होने के मात्र 3 दिनों के भीतर सभी शिक्षकों का डेटा UDISE+ पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है। डेटा की शुद्धता की जवाबदेही संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की होगी।
शिक्षक प्रोफाइल अपडेट करने के चरण
1. School Login
आधिकारिक UDISE+ पोर्टल पर विद्यालय की यूजर आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा के माध्यम से लॉगिन करें।2. Teacher Module
डैशबोर्ड में Teacher Module खोलें और Teaching Staff की सूची से संबंधित शिक्षक का चयन करें।3. प्रोफाइल अपडेट
General, Appointment एवं Training से संबंधित सभी विवरण सही-सही दर्ज करें और Save/Update करें।4. अंतिम प्रमाणीकरण
सभी विवरणों की जाँच करें। प्रत्येक शिक्षक की प्रोफाइल का स्टेटस Completed (Green) होना सुनिश्चित करें।महत्वपूर्ण सावधानियाँ
- नाम, जन्मतिथि, लिंग एवं आधार विवरण सही भरें।
- शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता अपडेट करें।
- सेवा में योगदान एवं वर्तमान विद्यालय में योगदान की तिथि का मिलान करें।
- नियुक्ति की प्रकृति के अनुसार सही Teacher Category Code (21-43) चुनें।
- स्थानांतरित शिक्षकों के लिए Import Staff विकल्प का उपयोग करें।
- विद्यालय छोड़ चुके शिक्षकों के लिए Left School प्रक्रिया अपनाएँ।
- HoS Mapping एवं Staff Summary Report की जाँच करें।
शिक्षक प्रोफाइल अपडेट करने का वीडियो देखें
शून्य त्रुटि, पूर्ण अनुपालन!
समय-सीमा के भीतर सभी शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट करें तथा अंतिम प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें।
प्रस्तुतकर्ता: Teachers of Bihar



.png)

Share your comment