15 Sep 2026
सेवा संकल्प अभियान: विद्यालयों के लिए एक्शन प्लान

सेवा संकल्प अभियान: विद्यालयों के लिए एक्शन प्लान

सेवा संकल्प अभियान: विद्यालयों के लिए एक्शन प्लान

विकसित भारत 2047 के निर्माण में विद्यालयों की भूमिका को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक एवं नवाचार आधारित गतिविधियों के आयोजन का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। अभियान के चार प्रमुख स्तंभ हैं — सेवा चित्र, सेवा स्मरण, सेवा मेरा योगदान तथा नवाचार व कला

सेवा चित्र के अंतर्गत विद्यालय स्तर से राज्य स्तर तक चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। चयनित प्रविष्टियों की प्रदर्शनी तथा फोटो-वीडियो दस्तावेजीकरण किया जाना है। सेवा स्मरण के तहत 25 वर्षों की सेवा एवं जनकल्याण की कहानियों पर आधारित 25–30 मिनट की प्रशिक्षित नाट्य प्रस्तुतियाँ विद्यालय परिसर एवं PTM के अवसर पर आयोजित की जाएंगी।

सेवा मेरा योगदान में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, फिट इंडिया गतिविधि, योग एवं ध्यान तथा विद्यार्थियों के लिए अन्य सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया गया है। प्रत्येक गतिविधि की Before और After फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य है। उच्च शिक्षा संस्थानों एवं युवाओं के लिए Hackathon और Bharat Mandala जैसी गतिविधियों में नवाचार तथा कला को बढ़ावा दिया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रधानाचार्य एवं नोडल शिक्षक के लिए स्पष्ट उत्तरदायित्व निर्धारित किए गए हैं। प्रभावी योजना, आयोजन, अनुशासन और डिजिटल दस्तावेजीकरण के माध्यम से विद्यार्थी एवं समुदाय अभियान के सक्रिय भागीदार बनेंगे।

सेवा संकल्प अभियान वीडियो

Pappu Kumar Pankaj

P S ADALPUR, Motipur

Share your Comment