17 Sep 2026
सितंबर 2026 कक्षा 6 से 8 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट मार्गदर्शिका

सितंबर 2026 कक्षा 6 से 8 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट मार्गदर्शिका

सितंबर 2026 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट मार्गदर्शिका

निदेशक, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, महेंद्रू, पटना, बिहार के निर्देशानुसार राज्य में विज्ञान एवं गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं गतिविधि-आधारित बनाने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। इन प्रोजेक्टों को सहज, सरल एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक प्रोजेक्ट की गतिविधियों को पांच दिनों के क्रम में व्यवस्थित किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक की अवधारणाओं को केवल पढ़ने और समझने के बजाय गतिविधियों, प्रयोगों एवं करके सीखने के माध्यम से आत्मसात करने का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए Teachers of Bihar द्वारा सितंबर 2026 के प्रोजेक्ट के अनुरूप कक्षा 6 से 8 में विज्ञान एवं गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए विषयवार एवं कक्षावार मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इस मार्गदर्शिका की सहायता से शिक्षक प्रत्येक गतिविधि को व्यवस्थित रूप से कक्षा-कक्ष में संचालित कर सकते हैं तथा विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच, समस्या-समाधान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित कर सकते हैं।

कक्षावार एवं विषयवार PDF मार्गदर्शिका

विषयवार वीडियो मार्गदर्शिका

कक्षा 6 गणित
कक्षा 6 विज्ञान
कक्षा 7 गणित
कक्षा 7 विज्ञान
कक्षा 8 गणित
कक्षा 8 विज्ञान
शिक्षक संबंधित कक्षा एवं विषय की मार्गदर्शिका तथा वीडियो का उपयोग कर सितंबर 2026 के प्रोजेक्ट को गतिविधि-आधारित एवं प्रभावी तरीके से संचालित कर सकते हैं।

Pappu Kumar Pankaj

P S ADALPUR, Motipur

Share your Comment