विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट (PBL) मार्गदर्शिका, अप्रैल 2026
कक्षा 6 से 8 के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों हेतु विशेष मार्गदर्शिका
निदेशक, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), महेंद्रू, पटना, बिहार के पत्रांक C/SCI/22/2024(Part-2)/2099 दिनांक 22 अप्रैल 2026 के आलोक में राज्य में विज्ञान एवं गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित विशेष प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। इन प्रोजेक्ट्स को सहज, सरल एवं प्रभावी बनाने हेतु प्रत्येक प्रोजेक्ट में 5 दिनों की गतिविधियों को इस प्रकार व्यवस्थित किया गया है कि छात्र-छात्राओं को केवल पढ़कर समझने के बजाय करके सीखने का अवसर प्राप्त हो सके।
Teachers of Bihar द्वारा उच्च प्राथमिक कक्षाओं में विज्ञान एवं गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए अप्रैल 2026 माह के प्रोजेक्ट्स के अनुरूप विशेष मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इस मार्गदर्शिका के उपयोग से शिक्षक संबंधित प्रोजेक्ट्स को कक्षा-कक्ष में बेहतर, व्यवस्थित एवं गतिविधि-आधारित तरीके से संचालित कर सकेंगे।
कक्षावार एवं विषयवार PDF देखें
यह मार्गदर्शिका क्यों उपयोगी है?
- गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देती है।
- छात्रों को करके सीखने का अवसर प्रदान करती है।
- विज्ञान एवं गणित विषय को सरल एवं रुचिकर बनाती है।
- शिक्षकों को प्रोजेक्ट संचालन में प्रभावी सहायता प्रदान करती है।
- कक्षा-कक्ष में नवाचारी शिक्षण पद्धति को मजबूत करती है।
```