28 May 2026
सफल PTM आयोजन मार्गदर्शिका 2026 | मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण

सफल PTM आयोजन मार्गदर्शिका 2026 | मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण

सफल PTM आयोजन: एक मार्गदर्शिका (30 मई 2026)

विद्यालयों में छात्रों के समग्र विकास हेतु अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 30 मई 2026 को आयोजित होने वाली PTM का मुख्य विषय “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण – खुश बच्चा, स्वस्थ समाज की नींव है।” रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है।

इस मार्गदर्शिका में प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के लिए PTM आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसमें अभिभावकों के साथ सकारात्मक संवाद, बच्चों की भावनात्मक समस्याओं की पहचान, तनावमुक्त शिक्षा वातावरण तथा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होगा तो उनका शैक्षिक प्रदर्शन एवं सामाजिक व्यवहार भी बेहतर होगा।

PTM के दौरान अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या, व्यवहार, पढ़ाई एवं भावनात्मक स्थिति के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, बच्चों को प्रोत्साहित करने, उनकी बात सुनने एवं सकारात्मक माहौल देने पर भी विशेष बल दिया गया है।

यह मार्गदर्शिका विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होगी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

PDF देखें
PTM सम्पन्न होने के बाद सभी प्रधान शिक्षक/प्रधानाध्यापक द्वारा Google Form भरना अत्यंत आवश्यक एवं अनिवार्य है। कृपया निर्धारित समय पर फॉर्म अवश्य भरें ताकि विद्यालय की रिपोर्ट सफलतापूर्वक जमा हो सके।
Google Form Link
Google Form भरें

यह मार्गदर्शिका विद्यालय, शिक्षक एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायक होगी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


Pappu Kumar Pankaj

P S ADALPUR, Motipur

Share your Comment