Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

निपुण दिवस 2025

निपुण दिवस 2025

निपुण दिवस 2025

5 july 2025

मिशन निपुण बिहार के चार वर्ष पूर्ण होने पर "निपुण दिवस" के आयोजन हेतु विस्तृत निर्देश

विस्तृत विवरण:
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 5 जुलाई 2021 को मिशन निपुण भारत की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) विकसित करना है। बिहार सरकार ने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए "मिशन निपुण बिहार" कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया है। 5 जुलाई 2025 को इसके चार वर्ष पूर्ण होने पर "निपुण दिवस" मनाया जाएगा, जिसके लिए शिक्षा विभाग ने जिलों और विद्यालयों को कई निर्देश जारी किए हैं।

निपुण दिवस के आयोजन के लिए मुख्य निर्देश:

  • विद्यालय सजावट:
    विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे इस दिन को उत्सवमय बनाने के लिए अपने स्कूल परिसर को गुब्बारों (balloons), फ्लेक्स बैनर और निपुण बिहार की थीम पर रंगोली से सजाएँ। इससे बच्चों, अभिभावकों और समुदाय में जागरूकता और उत्साह का माहौल बनेगा।

  • निपुण लक्ष्य एवं लोगो का प्रदर्शन:
    सभी विद्यालयों, जिला कार्यालयों और प्रखंड संसाधन केन्द्रों पर निपुण बिहार का लोगो और लक्ष्य प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

  • बैनर/होर्डिंग का प्रदर्शन:
    निपुण बिहार से संबंधित बैनर और होर्डिंग जिला समाहरणालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, प्रखंड संसाधन केन्द्र एवं प्रखंड कार्यालय में लगाए जाएंगे।

  • निपुण गीत का प्रसारण:
    5 जुलाई को चेतना सत्र के दौरान "निपुण गीत" बजाया जाएगा, जिससे बच्चों में मिशन के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

  • निपुण बच्चों का सम्मान:
    कक्षा 1 से 3 के ऐसे बच्चों को, जिन्होंने भाषा और गणित की कक्षावार दक्षताएं प्राप्त की हैं, "मैं हूँ निपुण" बैज से सम्मानित किया जाएगा।

  • निपुण शिक्षक का चयन:
    कक्षा 1 से 3 में पढ़ाने वाले ऐसे शिक्षकों को, जिनकी कक्षा के कम से कम 80% छात्र बुनियादी भाषा एवं गणित के कौशलों में दक्ष हो गए हैं, "निपुण शिक्षक" के रूप में चयनित कर जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक्स 

  1. निपुण दिवस पत्र के लिए क्लिक करें 

  2. निपुण गीत के लिए क्लिक करें 

  3. निपुण दिवस पोस्टर के लिए क्लिक करें 

  4. माननीय मंत्री शिक्षा विभाग का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

  5. निपुण बिहार के लोगो के लिए क्लिक करें 

Published by Shiv · 03 July 2025
Shiv Shiv Ums Narayanpur I am Shiv Kumar — first and foremost, a teacher.   After more than 26 years in the educat…

Share your comment