18 Sep 2026
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2027: आवेदन की पूरी प्रक्रिया, पात्रता और तैयारी की मार्गदर्शिका

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2027: आवेदन की पूरी प्रक्रिया, पात्रता और तैयारी की मार्गदर्शिका

 NATIONAL TEACHER AWARD 2027

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2027: आवेदन की पूरी प्रक्रिया और तैयारी की मार्गदर्शिका

आवेदन से पहले जानें पात्रता, आवश्यक विवरण, दस्तावेज, उपलब्धियों का प्रमाण और अंतिम सबमिशन की तैयारी।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2027 के लिए आवेदन की तैयारी कर रहे शिक्षकों के लिए यह मार्गदर्शिका उपयोगी है। इसमें आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है, ताकि शिक्षक अपनी जानकारी, सेवा अभिलेख, उपलब्धियों और आवश्यक प्रमाणों को व्यवस्थित रूप से तैयार कर सकें।

कौन आवेदन कर सकता है?

PDF में दी गई पात्रता जानकारी के अनुसार वर्तमान में कार्यरत कक्षा शिक्षक आवेदन प्रक्रिया के लिए पात्र श्रेणी में आते हैं। सरकारी विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय (KV), नवोदय विद्यालय (NVS), सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय तथा निजी विद्यालयों से संबंधित शिक्षकों को पात्र श्रेणी में दर्शाया गया है।

✓ पात्र श्रेणी

  • वर्तमान में कार्यरत कक्षा शिक्षक
  • सरकारी विद्यालय (Govt.)
  • केंद्रीय विद्यालय (KV)
  • नवोदय विद्यालय (NVS)
  • सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय
  • निजी विद्यालय

✕ अपात्र श्रेणी

  • सेवानिवृत्त शिक्षक
  • संविदा कर्मी / Contract Workers

 आवेदन के 3 मुख्य चरण

1️⃣ पंजीकरण

ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से आवश्यक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

2️⃣ 7-चरणीय आवेदन पत्र

व्यक्तिगत विवरण, विद्यालय विवरण, सेवा अभिलेख, उपलब्धियाँ और निर्धारित criteria से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

3️⃣ दस्तावेज एवं सबमिशन

आवश्यक प्रमाण/दस्तावेज अपलोड करें, पूरे आवेदन का Preview देखें और अंतिम रूप से Final Submit करें।

 आवेदन में किन जानकारियों की तैयारी रखें?

1. Personal Details

  • आवेदक का नाम
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल
  • जन्म तिथि एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण
  • पता एवं संबंधित क्षेत्र की जानकारी
  • संक्षिप्त Biography एवं उपलब्धियाँ

2. School Details

  • UDISE+ Code
  • विद्यालय का नाम एवं प्रबंधन
  • विद्यालय का प्रकार एवं category
  • राज्य, जिला, Block/N.P.
  • विद्यालय में पद एवं Joining Date

3. Service Record

  • शिक्षक सेवा में Joining Date
  • कुल teaching service
  • Superannuation से संबंधित जानकारी
  • Institution/School-wise service record
  • पढ़ाई जाने वाली कक्षाएँ एवं विषय
  • अन्य जिम्मेदारियों और उपलब्धियों का विवरण

⭐ Objective Criteria पर विशेष ध्यान दें

आवेदन में केवल सामान्य जानकारी देना पर्याप्त नहीं है। PDF में विभिन्न उपलब्धियों और कार्यों के supporting documents तथा आवश्यकता के अनुसार YouTube video URL उपलब्ध कराने के विकल्प दिए गए हैं।

 Publications

पिछले 5 वर्षों में Research Papers, Articles, Books आदि से संबंधित उपलब्धियाँ।

 Performance Appraisal

पिछले 3 वर्षों के Annual Performance Appraisal Reports या संबंधित performance records।

 Training & Learning

In-service training तथा SWAYAM या अन्य MOOCs platform से संबंधित जानकारी।

Educational Content

E-content, textbooks, handbooks तथा SCERT/Board/NCERT से संबंधित कार्य।

Performance Against Criteria

मार्गदर्शिका में शिक्षक के classroom innovation और विद्यार्थियों के learning outcomes से जुड़े कार्यों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

  • ICT एवं technology का innovative और cost-effective उपयोग
  • Story-telling, art, games, sports एवं creative teaching techniques
  • Foundational Literacy and Numeracy को बेहतर बनाने के प्रयास
  • कक्षा में learning-friendly environment तैयार करना
  • Teaching Learning Material (TLM) एवं low-cost teaching aids का विकास
  • अन्य शिक्षकों के लिए mentoring एवं capacity building
  • Extra और co-curricular activities

विद्यालय, समुदाय और राष्ट्र निर्माण में योगदान

आवेदन में विद्यालय प्रशासन एवं community engagement से जुड़े कार्यों को भी दर्ज करने का अवसर है।

  • विद्यालय प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए innovative initiatives
  • Enrollment बढ़ाने और dropout कम करने के प्रयास
  • अभिभावकों एवं community stakeholders की भागीदारी
  • पोषण, स्वच्छता, बाल विवाह आदि सामाजिक मुद्दों पर awareness activities
  • राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े प्रयास

Supporting Documents तैयार रखें

आवेदन में अपनी उपलब्धियों के दावों के समर्थन में उचित documents और जहाँ आवश्यक हो supporting YouTube video URL तैयार रखें। अपने कार्यों के प्रमाण व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखना आवेदन को पूरा करने में मदद करेगा।

आवेदन प्रक्रिया समझने के लिए यह वीडियो जरूर देखें

अगर आप National Teacher Award के लिए आवेदन की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिया गया वीडियो documentation और application preparation को समझने में आपकी मदद करेगा। वीडियो देखने के बाद PDF roadmap को भी जरूर देखें।

पूरी PDF मार्गदर्शिका डाउनलोड करें

National Teacher Award 2027 की application roadmap, criteria और final submission checklist को विस्तार से समझने के लिए पूरी PDF डाउनलोड करें।

PDF डाउनलोड करें

✅ Final Submission से पहले Checklist

  • मोबाइल नंबर और ईमेल तैयार रखें
  • विद्यालय का सही UDISE+ Code सुनिश्चित करें
  • विद्यालय एवं सेवा संबंधी सभी विवरण तैयार रखें
  • आवश्यक Supporting Documents व्यवस्थित रखें
  • उपलब्धियों के प्रमाण और संबंधित YouTube URLs तैयार रखें
  • पूरा आवेदन Preview करके सभी विवरण जांचें
  • अंतिम रूप से Final Submit करने से पहले सभी जानकारी दोबारा जांचें

आपकी उपलब्धियाँ आपकी पहचान हैं

आपने शिक्षा के क्षेत्र में जो नवाचार, प्रयोग, उपलब्धियाँ और सकारात्मक बदलाव किए हैं, उन्हें केवल अपने विद्यालय तक सीमित न रखें।

अपने कार्यों को सही तरीके से document करें, प्रमाण सुरक्षित रखें और आवेदन की तैयारी व्यवस्थित रूप से करें।

महत्वपूर्ण सूचना: यह लेख उपलब्ध National Teacher Award 2027 roadmap PDF के आधार पर तैयार किया गया है। आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक निर्देश/पोर्टल पर नवीनतम तिथि, पात्रता एवं आवेदन संबंधी दिशा-निर्देश अवश्य जांच लें।

Shivendra Prakash Suman

Technical Team Leader, ToB

Share your Comment