Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

मशाल 2026: डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेबुक | शिक्षकों के लिए Click-by-Click गाइड

मशाल 2026: डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेबुक | शिक्षकों के लिए Click-by-Click गाइड

मशाल 2026: डिजिटल स्पोर्ट्स प्लेबुक

मशाल 2026 के अंतर्गत डिजिटल स्पोर्ट्स प्रक्रिया को सरल और व्यवस्थित बनाने के लिए शिक्षकों हेतु यह Click-by-Click गाइड तैयार की गई है। इसमें विद्यालय पंजीकरण से लेकर अंतिम CRC ट्रांसफर तक की पूरी प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है।

प्रक्रिया की शुरुआत विद्यालय लॉगिन और PT शिक्षक को जोड़ने से होती है। इसके बाद विद्यार्थियों का आवश्यक विवरण दर्ज कर खेल का चयन किया जाता है। गाइड में स्पष्ट किया गया है कि एक विद्यार्थी केवल एक खेल में पंजीकरण कर सकता है। उपलब्ध खेलों में एथलेटिक्स, साइकिलिंग, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल शामिल हैं।

विद्यार्थी पंजीकरण के दौरान नाम, आधार संख्या, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर जैसे अनिवार्य विवरण सावधानीपूर्वक भरने हैं। खिलाड़ी का स्पष्ट फोटो तथा आधार कार्ड के दोनों भागों की प्रति अपलोड करनी है। इसके बाद Registered Student List की जाँच कर डेटा को लॉक किया जाता है।

अगले चरण में Battery Test और OCR स्कैनिंग के माध्यम से स्कोर दर्ज किए जाते हैं। त्रुटिपूर्ण डेटा को Submit करने से पहले जाँचना आवश्यक है। इसके बाद Intra-School Team का गठन, परिणाम एवं रैंक दर्ज करने और अंत में Final School Team को CRC Transfer करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। Send to CRC से पहले सभी Player/Team Details की अंतिम जाँच करना अत्यंत आवश्यक है।

महत्वपूर्ण: CRC को भेजने से पहले डेटा की अंतिम जाँच अवश्य करें, क्योंकि CRC Transfer के बाद प्रक्रिया को वापस नहीं किया जा सकता।

मशाल 2026 डिजिटल स्पोर्ट्स गाइड का वीडियो

मशाल 2026 की सफलता के लिए शुभकामनाएँ!

Published by PAPPU · 02 October 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment