Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

जुलाई 2026 कक्षा 6 से 8 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट शिक्षक मार्गदर्शिका

जुलाई 2026 कक्षा 6 से 8 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट शिक्षक मार्गदर्शिका

जुलाई 2026 : कक्षा 6 से 8 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट शिक्षक मार्गदर्शिका

निदेशक, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), महेंद्रू, पटना, बिहार के पत्रांक C/SCI/22/2024 (Part-2)/3173 दिनांक 01 जुलाई 2026 के आलोक में राज्य के विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं गतिविधि-आधारित बनाने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 के लिए विषयवार प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं।

प्रत्येक प्रोजेक्ट को इस प्रकार विकसित किया गया है कि पाँच दिनों की गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों की अवधारणाओं को केवल पढ़ने तक सीमित न रहकर स्वयं गतिविधियों द्वारा सीखने एवं समझने का अवसर प्राप्त हो। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, समस्या समाधान क्षमता तथा व्यावहारिक ज्ञान का विकास होगा।

इसी कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु Teachers of Bihar द्वारा जुलाई 2026 के प्रोजेक्ट के अनुरूप उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए विस्तृत शिक्षक मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इस मार्गदर्शिका में प्रत्येक गतिविधि के संचालन, आवश्यक सामग्री, शिक्षण विधि, समूह कार्य, मूल्यांकन तथा विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उपयोगी सुझाव दिए गए हैं। इसके उपयोग से शिक्षक कक्षा-कक्ष में प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण को अधिक प्रभावी, सरल एवं आकर्षक बना सकेंगे।

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके कक्षा एवं विषयवार PDF सीधे देखें।

कक्षावार एवं विषयवार PDF

महत्वपूर्ण सूचना : सभी PDF आधिकारिक रूप से उपलब्ध कराए गए विषयवार प्रोजेक्ट पर आधारित हैं। शिक्षक इन मार्गदर्शिकाओं का उपयोग कर गतिविधि-आधारित शिक्षण को अधिक प्रभावी बना सकते हैं तथा विद्यार्थियों को "करके सीखने" (Learning by Doing) के सिद्धांत के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण अनुभव प्रदान कर सकते हैं।
Published by PAPPU · 06 July 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment