Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

गांधी के विचार, हमारे व्यवहार: एक एक्शन प्लेबुक

गांधी के विचार, हमारे व्यवहार: एक एक्शन प्लेबुक

गांधी के विचार, हमारे व्यवहार

Teachers of Bihar का एक विशेष अभियान

उद्देश्य: महात्मा गांधी के विचारों को केवल स्मरण तक सीमित न रखते हुए उन्हें विद्यालय, परिवार और समाज के दैनिक व्यवहार से जोड़ना।

“गांधी के विचार, हमारे व्यवहार” Teachers of Bihar का एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। अभियान के माध्यम से सत्य, स्वच्छता, सेवा, सद्भाव, श्रम के सम्मान और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार जैसे मूल्यों को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया गया है।

अभियान की Action Playbook में विद्यालय स्तर पर गांधी विचार संवाद, स्वच्छता एवं श्रमदान, गांधीवादी संकल्प तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई है। साथ ही “मेरे लिए गांधी” गतिविधि के माध्यम से गांधीजी के विचारों को अपने जीवन से जोड़कर अभिव्यक्त करने का अवसर दिया गया है।

2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर गांधीजी के विचारों, जीवन-दर्शन और उनके संदेशों पर आधारित विशेष गांधी विचार क्विज में भाग लें और अपने ज्ञान को परखें।

▶ अभियान से संबंधित वीडियो

विशेष गांधी विचार क्विज

गांधीजी के विचारों एवं उनके जीवन-दर्शन पर आधारित विशेष क्विज में अभी भाग लें और अपने ज्ञान को परखें।

▶ क्विज में भाग लें

सहभागिता प्रमाण-पत्र

क्विज में भाग लेने के बाद अपना प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। नीचे दिए गए लिंक से सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।

 सर्टिफिकेट प्राप्त करें
आइए! गांधीजी के विचारों को जानें, समझें और अपने व्यवहार में उतारने का संकल्प लें।

#GandhiKeVichar #HamareVyavahar #TeachersOfBihar #GandhiJayanti2026

Published by PAPPU · 30 September 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment