Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर DBT लाभुक योजना 2026-27 : चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर DBT लाभुक योजना 2026-27 : चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर DBT लाभुक योजना 2026-27

वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत लाभुक योजनाओं की राशि सीधे पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में Direct Beneficiary Transfer (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जानी है। इसके लिए विद्यालय स्तर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर छात्र उपस्थिति एवं आवश्यक डेटा की सही प्रविष्टि महत्वपूर्ण है।

मार्गदर्शिका के अनुसार अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक की उपस्थिति के आधार पर 75 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को पात्र माना जाएगा। साथ ही छात्र के परिवार की कुल वार्षिक आय 0.5 लाख रुपये तक होने की स्थिति में संबंधित आय मापदंड में Yes अथवा No अंकित करना होगा।

विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक अपने Login ID से ई-शिक्षाकोष पोर्टल में प्रवेश कर Student Attendance 75% विकल्प के माध्यम से कक्षा एवं सेक्शन का चयन करेंगे। इसके बाद प्रत्येक छात्र के सामने उपस्थिति के अनुसार Yes/No दर्ज कर डेटा Submit किया जाएगा। Submit से पहले सभी विद्यार्थियों की प्रविष्टि, 75 प्रतिशत उपस्थिति तथा आय संबंधी जानकारी की अनिवार्य जाँच करनी होगी।

इसके बाद डेटा प्रखंड स्तर पर सत्यापन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया से गुजरेगा। त्रुटि पाए जाने पर उचित Remark के साथ डेटा Reject किया जा सकता है, जिसे प्रधानाध्यापक को आवश्यक सुधार के बाद पुनः Submit करना होगा। सत्यापन एवं अंतिम स्वीकृति के बाद डेटा DBT प्रक्रिया के लिए अग्रेषित किया जाएगा।

वीडियो मार्गदर्शिका

Published by PAPPU · 24 September 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment