‘अनुसन्धानम्’
अनुसन्धानम् (तृतीय अंक) 2026 – विज्ञान, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की प्रेरक त्रैमासिक पत्रिका के लिए सामग्री आमंत्रण हेतु नियम एवं दिशा-निर्देश
‘अनुसन्धानम्’ विज्ञान, नवाचार, प्रयोग, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी मौलिक सामग्री को साझा करने का एक मंच है। इस पहल के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों और नवाचारों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
‘अनुसन्धानम्’ के लिए सामग्री भेजने से पहले संबंधित PDF में दिए गए नियम एवं दिशा-निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। सामग्री मौलिक, उपयोगी और विषय से संबंधित होनी चाहिए। अपने प्रयोग, नवाचार, गतिविधि, परियोजना अथवा विज्ञान से जुड़े रचनात्मक कार्य का विवरण स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें।
सामग्री के साथ आवश्यक विवरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रस्तुत सामग्री को उचित रूप से समझा और प्रकाशित किया जा सके। सामग्री भेजते समय उसकी गुणवत्ता, स्पष्टता और मौलिकता का विशेष ध्यान रखें।
अपनी मौलिक सोच, प्रयोग और नवाचार को ‘अनुसन्धानम्’ के माध्यम से साझा करें।
