शिक्षक दिवस 2026 पर Teachers of Bihar की 5 विशेष पहल
5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर Teachers of Bihar की ओर से शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए पाँच विशेष पहल प्रस्तुत की जा रही हैं।
इन पहलों के माध्यम से ज्ञान, साहित्य, तकनीक, संवाद और शिक्षकों के योगदान को एक साथ मंच प्रदान किया जाएगा।
1️⃣ शिक्षक दिवस स्पेशल ऑनलाइन क्विज
शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रश्नोत्तरी तैयार करने के साथ-साथ क्विज का लिंक एवं प्रचार-प्रसार पोस्टर भी तैयार किया जाएगा।
क्विज में भाग लेने के लिए लिंक:
2️⃣ ‘शिक्षा के गुमनाम नायक’ पुस्तक विमोचन
शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उन शिक्षकों की प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाने वाली ‘शिक्षा के गुमनाम नायक’ पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। इसके अंतर्गत पुस्तक के लिए कहानी का आमंत्रण, पुस्तक परिचय एवं विमोचन से संबंधित सामग्री तैयार की गई है। इसका बारे में पूरी जानकारी आपको नीचे दिए लिंक के माध्यम से मिल जाएगी।
‘शिक्षा के गुमनाम नायक’ के कहानी के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
3️⃣ Let’s Talk Podcast — डॉ. एस. सिद्धार्थ
Let’s Talk Podcast के विशेष एपिसोड में डॉ. एस. सिद्धार्थ के साथ संवाद प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए वार्ता का प्रोमो/टीजर तैयार करने के साथ-साथ लाइव प्रसारण की तैयारी की गई है।
Podcast देखने/सुनने के लिए लिंक:
[यहाँ लिंक लगाएँ]
4️⃣ ‘आंचलिका’ मैगजीन कवर विमोचन
बिहार की 5 प्रादेशिक भाषाओं की समृद्ध विरासत, लोक-संस्कृति और साहित्य को समर्पित विशेष पत्रिका ‘आंचलिका’ का कवर विमोचन इस शिक्षक दिवस पर किया जाएगा।
यह केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि बिहार की भाषाई अस्मिता, लोकजीवन और सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर लाने का प्रयास है।
‘आंचलिका’ — पाँच भाषाएँ, अनेक स्वर, एक बिहार।
यह टीचर्स ऑफ़ बिहार का पहला हार्ड-कॉपी प्रकाशन है, जो डिजिटल दुनिया से आगे बढ़कर बिहार की शिक्षकीय और सांस्कृतिक पहल को मुद्रित रूप में पाठकों तक पहुँचाएगा।
5️⃣ साइबर सेफ्टी एवं सिक्योरिटी कोर्स लॉन्च
डिजिटल युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइबर सेफ्टी एवं सिक्योरिटी कोर्स लॉन्च किया जाएगा। इसमें कोर्स मॉड्यूल की जानकारी एवं लॉन्च पोस्टर शामिल होंगे।
कोर्स में शामिल होने के लिए लिंक:
[यहाँ लिंक लगाएँ]
