Balman Jharokha August 2026
बालमन बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति को एक सशक्त मंच प्रदान करने वाली बाल पत्रिका पहल है। इसकी शुरुआत धीरज कुमार राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक के द्वारा टीचर्स ऑफ बिहार (Teachers of Bihar) के अंतर्गत एक जिला स्तरीय बाल पत्रिका के रूप में की गई थी। बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े रचनात्मक लोगों के निरंतर सहयोग से इसका विस्तार होता गया और जिला स्तर से आगे बढ़ते हुए यह राज्य स्तर और अब राष्ट्रीय स्तर की पहल के रूप में विकसित हो चुकी है।
आज भी बालमन तथा बालमन परिवार से जुड़ी सभी सहयोगी पत्रिकाएँ टीचर्स ऑफ बिहार के अंतर्गत संचालित होती हैं। बालमन अब केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि एक ऐसा मुख्य रचनात्मक मंच (Umbrella Platform) है, जिसके अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों, जिलों, प्रखंडों एवं विद्यालयों में बच्चों की स्थानीय पत्रिकाओं को विकसित करने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाता है।
बालमन परिवार की वर्तमान सहयोगी शाखाओं में—
• बालमन — मुख्य शाखा
• बालमन रेलगाड़ी — उत्तर प्रदेश
• बालमन झरोखा — छत्तीसगढ़
शामिल हैं। भविष्य में अन्य राज्यों, जिलों, प्रखंडों और विद्यालयों की बाल पत्रिकाएँ भी बालमन परिवार से जुड़कर अपनी विशिष्ट स्थानीय पहचान के साथ कार्य कर सकती हैं।
यदि आप भी अपने राज्य, जिले, प्रखंड या विद्यालय में बच्चों के लिए पत्रिका शुरू करना चाहते हैं, तो बालमन एवं टीचर्स ऑफ बिहार से जुड़कर आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
बालमन — जिला से शुरू हुई एक पहल, जो आज बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति का बढ़ता हुआ राष्ट्रीय परिवार है।
एक पहल — टीचर्स ऑफ बिहार
