Description :
अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी : परीक्षा पूर्व सकारात्मक सहयोग की सशक्त पहल Bihar के विद्यालयों में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी शिक्षा व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन चुकी है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य केवल औपचारिक बैठक करना नहीं, बल्कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना है, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में संयुक्त प्रयास किए जा सकें।
