KUMARI AMITA (कुमारी अमिता )
ID: 81134e852ed5मेरे गाँव की आजादी की कहानी
- Gender: 👩 Female
- Class / Role: 🎓 Class 6
- School: 🏫 RAMHANS MIDDLE SCHOOL CHATRA (रामहंस मध्य विद्यालय चतरा )
- District & Block: 📍 MADHEPURA, GWALPARA
- Applied Category: 📝 Teacher
#मेरे गांव की आजादी की कहानी
मेरे गांव में एक स्वतंत्रता सेनानी थे जो संविधान सभा के सदस्य भी थे-कमलेश्वरी प्रसाद यादव l
इनका जन्म 4जनवरी 1902ई•में हुआ थाlइनके पिताजी का नाम रामलाल मंडल और माता का नाम देशरानी देवी थाl
ये डबल एम. ए. थे_राजनीति विज्ञान (बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय )
हिंदी _(पटना विश्व विद्यालय )
ये कई बार जेल भी गए
1941के व्यक्तिगत सत्याग्रह में एक वर्ष के लिये जेल गए l
1942के असहयोग आन्दोलन में एक वर्ष से अधिक अवधि के लिए जेल गए l
1943में 6महीने के लिए रोक और नजर बंद l
कमलेश्वरी बाबू 1946से1950तक भारत संविधान निर्माण सभा के सदस्य रहेlभारत के संविधान पर एक हस्ताक्षर इनका भी है l
1946से 1951तक निविर्रोध बिहार विधान सभा के सदस्य रहे (खगड़िया क्षेत्र, जिला-मुंगेर )
1952से1957तक किशुनगंज क्षेत्र से बिहार विधानसभा के सदस्य रहेl
इन्होने क ई विद्यालय और महाविद्यालय के निर्माण में भी अहम् भूमिका निभाई
क्योंकि इनका मानना था कि -देश पढेगा तो देश बढेगा l
कमलेश्वरी बाबू की म्रत्यू 15नवंबर 1989को हुई l