Sunil Kumar Patel (सुनिल कुमार पटेल )
ID: 07ded56d1cbbमेरे गाँव की आजादी की कहानी
- Gender: 👨 Male
- Class / Role: 🎓 Class 5
- School: 🏫 Nps vedawaliya (प्रा ० वि ० वेदवलीया )
- District & Block: 📍 ROHTAS, KOCHAS
- Applied Category: 📝 Teacher
Ex teacher
2014 मे मेरी नियुक्ति पंचार्यत शिक्षक के रूप मे कोचस प्रखण्ड के बलथरी पंचायत के एक छोटे से गांव वेदवलीया के प्राइमरी स्कूल में हुआ ।
इस विद्यालय मे दो छोटे छोटे बसावटों के बच्चे म मरेजपुर तथा वेदवलीया के बच्चे पढ़ने के लिए आते है । विद्यालय मे 80% आबादी महादलित परिवार से है।। गाँव के अधिकांश लोग नाकारात्मक प्रवृत्ति के थे। कभी बच्चों को निर्याम त रूप से विद्यालय आने के आग्रह पर उनका प्रतिक्रिया कफी निराशा जनक होता था ,वे कहते थे ' पढ़ेंगे नहीं तो दुध बेचेंगें '
गाँव मुख्य मार्ग से मात्र 5 किलोनिटर के दूरी पर होने के बावजूद भी गाँव के बगल से पार होने वाली नदी के कारण गाव मे बाढ़ स्थिनी बनी रहती थी तथा आवागमन अस्त व्यस्त था ।
इन सभी परेशानियां के बिच मैने चुनौतियो मे अवसर मे बदलने का को शिश किया । और इसके लिए मेरे पास एक साधन था मेरा अध्यापन कौशल
सबसे पहले मैने विद्यालय के चेतना सत्र को सुब्यवस्थित किया। बच्चों में English meaning प्रतियोगिता ,पहाणा प्रतियोगीता , G.K प्रतियोगिता , कराकर एवं पुरस्कार देकर प्रोस्ताहित किया। नित्य अलग अलग - गतिविध आयोजित कर बच्चों मे रूची पैदा किया। . वर्ग 5 तक के बच्चो में शब्द वाक्य पढ़ना सुनिश्चित किया एवं उपचारात्मक शिक्षण विधी अपना कर पत्येक बच्चों पर ध्यान दिया । धिरे घिरे लोगे का विश्वास बढ़ा बचे पढ़ाई मे रूचि लेने लगे
वर्तमान मे विद्यालय के बच्चे अच्छर ज्ञान शब्द जान वाक्य अनुच्छेद कहानी पढ़ते है प्रश्न पुछने पर प्रतिक्रिया भी देते हैं। अंग्रेजी मे अपना परिचर्य एवं अपने आस पास एवं दैनिक उपयोग में आने वाले वस्तुओं यथा फल ,फुल 'दिन ,महिना , इत्यादी का नाम
पाठ्य पुस्तक से अंग्रेजी रिड्ीग गणित मे संख्या ज्ञान ,जोड़ 'घटाव ,गुणा ,भाग ' शब्दों मे लिखना , अंको में लिखना ,अन्य गणितिय संक्रियाएं जैस औसत ,स्थानि य मान ,एकिक नियम , बड़ा छोटा , आरोही अवरोही क्रम ,पैर्टन ज्यामितीय चित्र का पहचान , सिख गए है।
मै संतुष्टी पूर्वक कह सकता हूँ मै अपने का लक्ष्य तय किया और अभियान चालाकर पूर्ण किया। और आगे का लक्ष्य भी तय कर चुका हूँ ।
आज एक अध्यापक के रूप मे मुझे परम संतोष का अनुभव होता है।
धन्यवाद !