24 Jul 2026
बिहार के 70,000 विद्यालयों में बिजली (Lightning) सुरक्षा सीखने के लिए BSDMA का डिजिटल गेम

बिहार के 70,000 विद्यालयों में बिजली (Lightning) सुरक्षा सीखने के लिए BSDMA का डिजिटल गेम

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयी बच्चों के लिए एक नवीन इंटरैक्टिव डिजिटल गेम विकसित किया गया है। इस गेम का उद्देश्य बच्चों को बिजली (Lightning) गिरने के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में सरल, रोचक एवं व्यावहारिक तरीके से जागरूक बनाना है।

इस पहल के अंतर्गत राज्य के लगभग 70,000 विद्यालयों में इस डिजिटल गेम का उपयोग कराया जाएगा। विद्यालयों के शिक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे उपलब्ध कराए गए लिंक से Executable Files डाउनलोड करें, उन्हें Compressed Folder से Extract करें तथा विद्यालय के कंप्यूटर पर सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल एवं संचालित करें।

Google Link: https://drive.google.com/drive/u/0/folders/12ngzSSNJSss2BBYwMEbpXI-yDkmCYz6F

सॉफ्टवेयर में हिंदी एवं अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं का विकल्प उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनकर सीख सकते हैं। वर्चुअल वातावरण (Virtual Environment) पर आधारित यह गेम बच्चों को वास्तविक परिस्थितियों में सही निर्णय लेने का अभ्यास कराता है और आपदा के समय सुरक्षित व्यवहार विकसित करने में सहायता करता है।

यह तकनीक आधारित पहल न केवल विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व, सतर्कता एवं जीवनरक्षक व्यवहार का भी विकास करेगी। खेल-आधारित शिक्षण (Game-Based Learning) के माध्यम से आपदा सुरक्षा को रोचक, प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

डाउनलोड कैसे करें How to Download ( Full Tutorial ): Click Here

विडिओ ट्यूटोरियल हेतु क्लिक करें 
 


Shiv Kumar

Founder Teachers of Bihar

Share your Comment