Jyoti Nanda (Jyoti Nanda )
ID: f42e3fb928c9शिक्षा के गुमनाम नायक
- Gender: 👩 Female
- Class / Role: 🎓 Class 8
- School: 🏫 M.S Mohanpur Shivanand Dumra Sitamarhi (मध्य विद्यालय मोहनपुर शिवनंदन डुमरा सीतामढ़ी )
- District & Block: 📍 SITAMARHI, DUMRA
- Applied Category: 📝 स्वयं शिक्षक
बच्चों के दुनिया से विज्ञान का परिचय
बच्चों की दुनिया जहां छोटी छोटी चीजें है, छोटी छोटी चीजों से बच्चों को लगाव है। बच्चों को विज्ञान सीखने के लिए मुझे इन्हें छोटी चीजों की आवश्यकता थी। छठी कक्षा में बच्चे सबसे पहले विज्ञान शब्द से परिचित होते है। मै विज्ञान का परिचय बच्चों को ऐसे करना चाहती थी ताकि उन्हें विज्ञान से लगाव हो जाए। मै विज्ञान को बच्चों के छोटी सी दुनिया से शुरू करना चाहती थी इसलिए मैंने सहारा लिये पेड़ पौधे के पत्तियों से फूलों से और घर में रखे अनाज से। पत्तों के आकार, बनावट और उनसे जुड़ी जानकारी को खुद इकठ्ठा करने दिया जिससे बच्चों को खोज करना और उसे लिखना आया। अंत में मैंने विज्ञान शब्द को बच्चों के दुनिया से जोड़ने के लिए खोज करने, अपने समझ को व्यापक करने और उस समझ से एक निष्कर्ष निकालना सिखाया और बताया ये ही विज्ञान है। जो हमें खोज करने, सावल करने, सवालों के जवाब ढूंढने के बाद अपने मन में किसी ज्ञान को बनाने का मौका देता है। किसी भी बात को मानने के लिए प्रामाणिक होना ही विज्ञान है।