Guddu Kumar Singh (गुड्डू कुमार सिंह )
ID: e0e8eab85f59

शिक्षा के गुमनाम नायक

  • Gender: 👨 Male
  • Class / Role: 🎓 Class 7
  • School: 🏫 U.M.S.Matiyara, Koilwar, Bhojpur (उत्क्रमित मध्य विद्यालय मटियारा, कोईलवर, भोजपुर )
  • District & Block: 📍 BHOJPUR, KOILWAR
  • Applied Category: 📝 स्वयं शिक्षक
Competition Photos
एक विद्यालय का संघर्ष

एक विद्यालय का संघर्ष

----------------------------------

आज बात करते हैं एक ऐसे विद्यालय की जो कभी गुमनाम जिंदगी जी रहा था। प्रखंड के एक किनारे पर स्थित इस विद्यालय के बच्चे काफी अंतर्मुखी व्यक्तित्व के थे। कभी मौका भी मिलता तो अपने अभिव्यक्ति को प्रकट करने में संकोच करते थे। इस विद्यालय में बिल्कुल सीमित संसाधन था लेकिन इस विद्यालय में बच्चों के पास अद्भुत प्रतिभा थी। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन में इस विद्यालय को बदलने की ठान ली। बदलाव का संघर्ष शुरू हुआ। विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से विज्ञान विषय में प्रखंड स्तर पर 57 विद्यालयों में तीन बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के मार्गदर्शन में थोड़ा और संघर्ष किया। बच्चों की प्रतिभा इस बार और निखर कर सामने आई। बच्चों ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में 57 विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ इसी प्रतियोगिता में जिला स्तर पर 816 विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया और अपनी प्रतिभा से भोजपुर जिले को 2026 में राज्य स्तर पर प्रस्तुत किया। अब बात करते हैं आगे की बिहार दिवस 2026 में भोजपुर में अपनी प्रतिभा को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय (भोजपुर) के समक्ष प्रस्तुत किया। कुछ दिनों बाद माननीय मुख्यमंत्री जी की समृद्धि यात्रा 2026 में माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने इस विद्यालय के बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रस्तुति दी। राज्यस्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में सभी जिलों को वितरित किए गए डायरी और बुकलेट के प्रथम पृष्ठ पर इस विद्यालय के बच्चों और प्रोजेक्ट्स को स्थान दिया गया। SCERT और मंत्रा4चेंज ने इस विद्यालय के कार्यों से प्रभावित होकर इस विद्यालय के बच्चों को अपने डॉक्यूमेंट्री में स्थान दिया। इसके साथ ही इस विद्यालय के कार्यों से प्रभावित होकर दिल्ली, बैंगलोर, कतर, पुर्तगाल और स्पेन के रिसर्च टीम ने इस विद्यालय का भ्रमण किया। संघर्ष आगे बढ़ा और इस विद्यालय के बच्चे का विज्ञानं के आइडिया का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ और बच्चे को 10000 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस विद्यालय के बच्चों ने मेधा छात्रवृत्ति में भी अपना परचम लहरा दिया। जिसमें इस विद्यालय के बच्चों को छात्रवृत्ति प्राप्त हुआ और मॉडल स्कूल में नामांकन हुआ। यह विद्यालय आर्ट, क्राफ्ट और अन्य कार्यों में भी अपनी प्रतिभा को साबित किया। बच्चों के प्रतिभा निखारने के लिए आज भी विद्यालय परिवार अपने संघर्ष में निरंतर लगे हैं जिससे यह विद्यालय और इसके बच्चे नित्य नई ऊंचाइयों को छू सकें। इस विद्यालय का नाम है उत्क्रमित मध्य विद्यालय मटियारा, कोईलवर, भोजपुर। धन्यवाद।

🙏🙏