Rajesh Kumar Singh (राजेश कुमार सिंह )
ID: 9df05a444ce7शिक्षा के गुमनाम नायक
- Gender: 👨 Male
- Class / Role: 👩🏫 Teacher
- School: 🏫 Alakh Narayan Singh High School Ekma Saran (अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय, एकमा सारण बिहार )
- District & Block: 📍 SARAN, EKMA
- Applied Category: 📝 स्वयं शिक्षक
शिक्षक ने अखबारी कतरनों से तैयार की स्कूली छात्रों के लिए सामग्री और बनाया आपदा के इतिहास का दस्तावेज
बहुमुखी प्रतिभा के धनी सारण जिले के वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने बहुत कम समय में अपने अनोखे नवाचारों और कार्यों से शिक्षा जगत में छात्रों के लिए ढेर सारी शिक्षण सामग्री तैयार की है. आपने पुराने समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की कतरनों से दस्तावेजी करण का एक दुर्लभ कार्य किया है आपने कई विषयों और मुद्दों को डॉक्यूमेंटेशन के आपके कामों की सरकारी स्तर पर सरहाना हुई है. चंपारण आंदोलन और महात्मा गांधी के दुर्लभ चित्रों से सजी पत्रिका हो चाहे कोरोना कल में वैश्विक महामारी कोविद -19का मानव जाति पर आए परिवर्तन को दर्शाती 1000 चित्रों से सजी आपकी कोरोना चित्रावली हो जो आपदा की इतिहास का एक दुर्लभ दस्तावेज माना जाता है, चाहे देश के चार पूर्व राष्ट्रपतियों के कार्यकाल की फोटो सामग्री हो या ओलंपिक का खेल, बिहार की कला व संस्कृति, अन्ना आंदोलन और बाढ़ जैसे विषयों पर आपने काम किया है.आपने स्कूल लाइब्रेरी को एक लर्निंग सेंटर के रूप में तब्दील करके छात्रों में भाषा सुधार, उच्चारण,रीडिंग हैबिट और लेखन कौशल पर खास ध्यान देने का प्रयास किया है ताकि उनके व्यक्तित्व में निखार सके, आपने सिक्कों के कलेक्शन और उसकी प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को अपनी विरासत और संस्कृति को समझने का मौका उपलब्ध कराया है आपने विद्यालय के छात्रों को पठन-पाठन के लिए काफी जागरूक किया और स्कूल में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में भी बहुमूल्य योगदान दिया है...