RAM KRISHNA KANT TIWARI (RAM KRISHNA KANT TIWARI )
ID: 7419b4a65f94

शिक्षा के गुमनाम नायक

  • Gender: 👨 Male
  • Class / Role: 🎓 Class 6
  • School: 🏫 Upgraded Middle School Aslan Rampur (उत्क्रमित मध्य विद्यालय असलान रामपुर )
  • District & Block: 📍 BHOJPUR, GARHANI
  • Applied Category: 📝 सहकर्मी शिक्षक
क्लास 6 से 8 में गणित विज्ञान शिक्षक

मेरा नियुक्ति 15 मई 2025 को BPSC TRE 3 से गणित विज्ञान शिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई थी।

जब विद्यालय में हम पहुंचे तो वहां विद्यालय के मात्र 40% बच्चे ही ड्रेस में थे और फुटबियर में लगभग 30% विद्यार्थी थे। उपस्थिति नामांकन के सापेक्ष कम थी।प्रारंभ के 15 दिन हमने बच्चों को और वहां के परिवेश को समझा ।उसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद हमने विद्यालय में परिवर्तन करना प्रारंभ किया। जिसके लिए हमने निम्न कदम उठाए

1👉बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु हमने अभिभावक से संपर्क किया। प्रतिदिन आने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार दिया। बच्चों को शत प्रतिशत ड्रेस और फुटबियर में करवाया

2 👉पढ़ाई में TLM,PBL का उपयोग किया ।

3 👉पढ़ाई को रोचक बनाया।

4👉 साप्ताहिक टेस्ट,मासिक मूल्यांकन किया जिस से बच्चों में प्रतियोगी भावना का विकास हुआ ।

5👉NMMSS परीक्षा के लिए सुबह 8.40 से 9.25 तक  अतिरिक्त कक्षा करवाई ।

6👉 कमजोर छात्रों के लिए स्कूल अवकाश के समय 3.40 से 4.20 तक अतिरिक्त कक्षा देकर उन्हें मजबूती दी।

7👉मेरे विद्यार्थी राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में जिले में तृतीय स्थान ।

8👉PBL मेला में ब्लॉक में द्वितीय स्थान प्राप्त 

9👉चेतना सत्र चैंपियन प्रतियोगिता में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

10👉लेकिन इतना करने के बाद स्टाफ और प्रधानाध्यापक द्वारा कोई सहयोग नहीं और मेरे कार्यों का विरोध जिसके कारण मुझे अपने कार्यों को कम करना पड़ा।

11👉काश मुझे सब करने दिया जाता तो हम बच्चोंको बहुत आगे तक ले जाते