Guddu Kuma Singh (गुड्डू कुमार सिंह )
ID: 326ea3d04b0bशिक्षा के गुमनाम नायक
- Gender: 👨 Male
- Class / Role: 🎓 Class 7
- School: 🏫 U.M.S.Matiyara, Koilwar, Bhojpur (उत्क्रमित मध्य विद्यालय मटियारा, कोईलवर, भोजपुर। )
- District & Block: 📍 BHOJPUR, KOILWAR
- Applied Category: 📝 स्वयं शिक्षक
प्रतिभा निखार
मैं गुड्डू कुमार सिंह विज्ञान शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय मटियारा, कोईलवर, भोजपुर से अपनी कुछ बातों को आपके समक्ष साझा करना चाहता हूं। मैं वर्तमान में जिस विद्यालय में पोस्टेड हूं उस विद्यालय के बच्चे प्रखंड स्तर पर काफी पिछड़े थे लेकिन उनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं थी। मुझे लगा कि इनके लिए कुछ करने की जरूरत है। उसके बाद मैने बच्चों को सीमित संसाधन में ही उनके प्रतिभा को निखारने का कार्य शुरू किया। बच्चों की प्रतिभा भी निखरने लगा जो बच्चे अपनी बातों को वर्ग कक्ष में बोल नहीं पाते वैसे बच्चों ने अपनी प्रतिभा से जिला से लेकर राज्य और अंततः राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा दिया। विज्ञान के प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में हमारे विद्यालय के बच्चों ने प्रखंड में 57 विद्यालयों तीन बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और भोजपुर के 816 मध्य विद्यालयों में दो बार तीसरे स्थान पर रहें। इसके साथ ही हमारे विद्यालय की बच्चों ने गणित में प्रखंड के 57 विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला के 816 विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया और भोजपुर जिले को राज्य स्तर पर प्रेजेंट किया। इंस्पायर अवार्ड जिसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर होता हैं हमारे विद्यालय के बच्चे का आइडिया सेलेक्ट हुआ और उस बच्चे को दस हजार की राशि मिली। भोजपुर में बिहार दिवस 2026 के अवसर पर बच्चों ने अपने क्रिएटिव प्रोजेक्ट के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा 2026 भोजपुर में भी हमारे विद्यालय के बच्चों ने अपने प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। हमारे विद्यालय के बच्चे ने अपने प्रतिभा को साबित किया जिसके कारण उस बच्चे का चयन मॉडल स्कूल में हुआ। आज बच्चे अपनी प्रतिभा से रोज नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।