RENU KUMARI (रेणु कुमारी )
ID: 2ae91b277db6शिक्षा के गुमनाम नायक
- Gender: 👩 Female
- Class / Role: 🎓 Class 5
- School: 🏫 Primary school Mahapur, Amas ( रा. प्राथमिक विद्यालय महापुर, आमस )
- District & Block: 📍 GAYA, AMAS
- Applied Category: 📝 स्वयं शिक्षक
मेरे नवाचार जिससे करते सारे बच्चें प्यार।????
एक शिक्षक के रूप में मेरा सदैव यह प्रयास रहा है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के जीवन से जुड़कर उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करे। इसी सोच के साथ मैंने विद्यालय में अनेक नवाचार किए हैं। खेल-खेल में पढ़ाई, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा स्वयं निर्मित टीएलएम (Teaching Learning Material) के माध्यम से कठिन विषयों को भी बच्चों के लिए सरल, रोचक और आनंददायक बनाया। बच्चों को स्टूडेंट ऑफ द मंथ, पेरेंट्स ऑफ द मंथ , सेल्फ अटेंडेंस चार्ट बनाकर विद्यालय को नवाचार के माध्यम से एक अलग पहचान देने की हमेशा प्रयासरत हूँ ताकि हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल बन सके।
मेरे द्वारा किए गए नवाचारों का सबसे बड़ा परिणाम यह रहा कि बच्चों में विद्यालय आने, सीखने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के प्रति उत्साह बढ़ा। पहले जो बच्चे पढ़ाई में कम रुचि लेते थे, वे भी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने लगे। बच्चों की सीखने की क्षमता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सहभागिता में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला।
विद्यालय स्तर पर मैंने नवाचार को केवल अपनी कक्षा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अन्य शिक्षकों और अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया। मेरे द्वारा तैयार किए गए शिक्षण-अधिगम सामग्री और नवाचारों को विभिन्न मंचों पर सराहना मिली तथा राज्य स्तरीय टीएलएम मेले में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ।
मेरा विश्वास है कि एक छोटा सा नवाचार भी बच्चे के भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। यही सोच मुझे निरंतर बच्चों और विद्यालय के हित में नए-नए प्रयास करने की प्रेरणा देती है।