Patna, Bihar, India An Education Community Initiative
Kusum Devi (कुसुम देवी )
ID: 14cd5f0d176b

शिक्षा के गुमनाम नायक

  • Gender: 👩 Female
  • Class / Role: 👩‍🏫 Teacher
  • School: 🏫 NPS denga basti (नया प्राथमिक विधायक डेंगा बस्ती )
  • District & Block: 📍 KISHANGANJ, THAKURGANJ
  • Applied Category: 📝 प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक
Competition Photos
HT

मेरी बहाली शिक्षामित्र के पद पर प्राथमिक विद्यालय उत्तर टोला गयासपुर, सिसवन सिवान में 2005 में हुई। मै बहुत खुश थी कि मुझे मेरी सपनो की मंजिल मिल गई लेकिन मेरी खुशी उस समय चिंता में बदल गई जब मैं पहली बार अपने विद्यालय में गई,वहां मुझे मात्र तीन बच्चे मिले 

1)शिवम कुमार

2 ) शुभम कुमार

3) निशु कुमारी 

तीनों भाई बहन एक बोरे पे सिमट के बैठे हुए मुझे बस चुपचाप देखे जा रहे थे। एक से पांच तक के विद्यालय और तीन बच्चे । मै पहले ही दिन ये संकल्प लिया कि चाहे जैसे भी हो अपने विद्यालय को एक दिन नई दिशा दूंगी फिर क्या था निकल पड़ी अपने संकल्प को पूरा करने 

घर से बच्चे बुलाना ,मध्यांतर में घर घर जाना और बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना मेरी मेहनत रंग लाई और पंद्रह दिनों के अंदर मेरे विद्यालय में बच्चों के चहकने की आवाज गूंजने लगी।

फिर 2006 में मुझे वहां का प्रभार मिला और और संकुल स्तर,BRC स्तर पर मेरा भी विद्यालय चर्चा में आने लगा और मेरा सफर भी शुरू हो गया आज मैं प्रधान शिक्षक के पद पर नया प्राथमिक विद्यालय डेंगा बस्ती में हूं लेकिन आज भी दिल के कोने में प्राथमिक विद्यालय उत्तर टोला गयासपुर ,सिसवन ,सिवान बसा हुआ है ।