Kripa Kumari (कृपा कुमारी )
ID: eeeaaf224ed4NMMSS 2025–26 के सितारे: संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक यात्रा
- Gender: 👩 Female
- Class / Role: 🎓 Class 9
- School: 🏫 Madhav High School manjha garh (माधव उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय मांझागढ़ )
- District & Block: 📍 GOPALGANJ, MANJHA
- Applied Category: 📝 Class VIII
NMMSE का सफलता
मुझे सफल बनाने के लिए मेरे शिक्षक द्वारा दिया गया मार्गदर्शन को धन्यवाद
मैं कृपा कुमारी वर्ग 9 की छात्रा हूं। मैं माधव उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय मांझा गढ़ में पढ़ती हूं।मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हूँ। जब मैं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटवालिया में कक्षा 8 में थी, तब मेरे शिक्षक महोदय पृथ्वीराज सिंह द्वारा राष्ट्रीय मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में बताया गया। इस परीक्षा के बारे में मुझे कुछ खास जानकारी नहीं थी। तब मेरे शिक्षक महोदय पृथ्वीराज सिंह ने मुझे समझाया कि आप कुछ भी कर सकती हैं और आगे की बहुत सारी बातें बताई। जिससे मैं प्रेरित होकर परीक्षा देने के लिए तैयार हो गई।
मैं पढ़ाई में बहुत ही कमजोर थी। इसके बावजूद भी मेरे शिक्षक महोदय पृथ्वीराज सिंह ने मुझे डांटा नहीं, बल्कि पढ़ाई के आसान और कठिन सवालों को बहुत ही सरलता से मुझे समझाया। इसके लिए मैं उनको अपने मन और दिल से धन्यवाद करती हूँ।
---
✦ परीक्षा की तैयारी
इस परीक्षा की तैयारी मेरे शिक्षक द्वारा विद्यालय में कराई जाती थी। मैं घर आकर पूरी मेहनत से अध्ययन करती थी। जिसके परिणाम स्वरूप मेरी रीजनिंग में सुधार हुआ। जब परीक्षा का दिन आया तब मैं थोड़ा डर गई थी। जब मैं परीक्षा सेंटर में जा रही थी तो बहुत घबराहट हो रही थी।
तब वहाँ मेरे शिक्षक ने मुझे प्रोत्साहित किया, जिससे मुझे हिम्मत मिली तथा मैंने खुशी-खुशी परीक्षा को अंजाम दिया। मुझे अपने आप पर पूर्ण विश्वास था कि मैं इस परीक्षा में अवश्य सफल आऊँगी।
जब परीक्षा का परिणाम मिला तो मैं खुश थी क्योंकि पूरे विद्यालय में मैं तीसरे स्थान पर थी।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद मुझे आगे की विधि के बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि स्कॉलरशिप कैसे आए। तब पुनः मेरे शिक्षक महोदय पृथ्वीराज सिंह ने मुझे मार्गदर्शन दिया और NSP पर मेरा पंजीकरण करवाया, जिसके बाद मुझे स्कॉलरशिप (12000 रुपये) की प्राप्ति हुई।
स्कॉलरशिप से लाभ
इस स्कॉलरशिप से मुझे अनेक प्रकार के लाभ हुए हैं। मैं एक ऐसे परिवार से हूँ कि मेरे पूरी पढ़ाई का खर्चा मेरे परिवार वाले नहीं उठा सकते हैं।
इस स्कॉलरशिप से मैं अपनी पढ़ाई के खर्चे को पूरा कर सकती हूँ।
जैसे: किताब, ड्रेस और कॉपी खरीद सकती हूँ, इत्यादि।
---
परीक्षा में अनुभव
मैं इस परीक्षा के माध्यम से बहुत कुछ सीखी हूँ, जिसे मैं अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूँ।
लेकिन मेरा अनुभव है कि जिस विद्यार्थी को एक अच्छा मार्गदर्शन देने वाला शिक्षक मिल जाता है तथा उस व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास हो, तो वह व्यक्ति कुछ भी कर सकता है।
धन्यवाद!