Daya Shankar Gupta (दया शंकर गुप्ता )
ID: e7b741f1da82

NMMSS 2025–26 के सितारे: संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक यात्रा

  • Gender: 👨 Male
  • Class / Role: 👩‍🏫 Teacher
  • School: 🏫 New primary school Sariawan (नवीन प्राथमिक विद्यालय सरियांव )
  • District & Block: 📍 KAIMUR (BHABUA), MOHANIA
  • Applied Category: 📝 Teachers
बारात से सीख

एक बार परीक्षा के बाद जब छात्रों का रिजल्ट उम्मीद से कम आया तो मैं सभी बच्चों का एक साथ मिटिंग किया।

 मैने पूछा -"बारात में खाना कौन-कौन खाया है?" सबने एक साथ हाथ उठाया। 

हाथ नीचे करने को कहकर मैने उनसे दुबारा पूछा - बारात के खाने से कितने दिन तक पेट भरता है? बच्चों ने जवाब दिया - जिस दिन बारात आता है या जाता है, बस उसी दिन मिलता है। वो भी तब, जब निमंत्रण मिला हो।

मैने कहा - ठीक इसी तरह यदि तुम किसी से देखकर या कुंजिका से चीटिंग करके या अन्य छात्र पर निर्भर हो के परीक्षा दोगे तो एक-दो बार सफल हो सकते हो लेकिन यदि तुमने स्वयं से पढ़कर और तैयारी करके परीक्षा दी तो हर बार सफल होगे क्योंकि बारात की तरह यदि कोई खिलाएगा, तो तुम्हारा एक दिन के लिए पेट भर सकता है लेकिन यदि तुम खाना बनाना सीख जाओगे तो हर रोज अपना पेट भर सकते हो।

छात्रों ने इस बात को समझा और अगली परीक्षा में सचमुच सभी विद्यार्थियों का बेहतर रिजल्ट आया।।

सीख:- स्वयं पर विश्वास करें। सफलता जरूर प्राप्त होगी।

8 Views 0 Likes