NIRAJ KUMAR JHA (नीरज कुमार झा )
ID: d4c8830e1b17

NMMSS 2025–26 के सितारे: संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक यात्रा

  • Gender: 👨 Male
  • Class / Role: 👩‍🏫 Teacher
  • School: 🏫 UTKRAMIT HIGHER SECONDARY SCHOOL BHAWANIPUR,NARAYANPUR, BHAGALPUR (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर,नारायणपुर,भागलपुर )
  • District & Block: 📍 BHAGALPUR, NARAYANPUR
  • Applied Category: 📝 Teachers
Rejected
"संघर्ष से सफलता तक"

         "संघर्ष से सफलता तक"

संघर्ष ही जीवन है।जीवन का वास्तविक आनन्द संघर्ष से ही है। वस्तुत: संघर्ष सफलता की सीढ़ी है। सुख-दुख को एक ही भाव से जीवन को जीने का अलग ही मजा है। प्रत्येक व्यक्ति का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी इस बात पर विशेष बल दिया गया है। सफल होने के लिए कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है। बिना उद्देश्य के शिक्षा उस पतवार विहीन नौका के समान है, जो किसी लहरों के थपेड़े खाकर किसी तट पर जा लगेगी। 

2014 में बी.एड करने के बाद बतौर संविदा शिक्षक 2015 से 2022 तक  मैंने जवाहर नवोदय विद्यालय मे एक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के रूप में कार्य किया। प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मावकाश में साक्षात्कार से गुजरना पड़ता था।कभी पटना,कभी राँची,कभी शिलांग की भी यात्रा करनी पड़ती। मन व्यथित रहता।मन में हमेशा संदेह बना रहता कि शिक्षकों की मेधा सूची में मेरा नाम आएगा भी या नहीं। किसी शैक्षणिक वर्ष में बैठना तो नहीं पड़ेगा। इस क्रम में कभी केंद्रीय विद्यालय तो कभी प्राइवेट स्कूलों का साक्षात्कार देता रहता। संघर्ष जारी रहा।

2022 के फरवरी माह में मैंने बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड में बिहार के सरकारी मिडिल स्कूल में नियोजित शिक्षक के रूप में योगदान दिया। योगदान देने के पूर्व मैं ज.न.वि. भागलपुर में बतौर संविदा शिक्षक कार्यरत था। प्रगति के पथ पर अग्रसर होने हेतु मेरा संघर्ष जारी रहा।

2023 के दिसंबर माह में बी.पी.एस.सी टी.आर.ई-1 से चयनित होकर पूर्णिया जिल के बायसी प्रखंड में मैंने विद्यालय अध्यापक (9-10) के पद पर योगदान दिया। उसके बाद भी मेरा संघर्ष जारी रहा।

2024 के फरवरी माह में बी.पी.एस.सी.टी.आर.ई-2

से पुनः चयनित होकर सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड में मैंने विद्यालय अध्यापक (11-12) के रूप में योगदान दिया। स्थानांतरण के पश्चात मेरा वर्तमान पदस्थापन भागलपुर मंडलान्तर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर, नारायणपुर, भागलपुर में है। मेरी संघर्ष की यात्रा तो चलती ही रहेगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरन्तर प्रयत्नशील रहता हूँ। इस हेतु मुझे स्वयं अधिक समय देना पड़ता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरा  तथा मेरे छात्रों का परिश्रम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने हेतु मील का पत्थर साबित होगा।

नीरज कुमार झा, विद्यालय अध्यापक (11-12)

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर, नारायणपुर, भागलपुर


Remarks
कहानी निर्धारित प्रारूप के अनुरूप नहीं है। कृपया वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक संशोधन कर पुनः सबमिट करें। संशोधित प्रविष्टि अगले अंक के लिए विचारार्थ स्वीकार की जाएगी।"
26 Views 0 Likes