RAHUL KUMAR (राहुल कुमार )
ID: d2e2dfef8be5

NMMSS 2025–26 के सितारे: संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक यात्रा

  • Gender: 👨 Male
  • Class / Role: 👩‍🏫 Teacher
  • School: 🏫 M.S.SRIPUR GAHAR (मध्य विद्यालय श्रीपुर गाहर )
  • District & Block: 📍 SAMASTIPUR, KHANPUR
  • Applied Category: 📝 Teachers
कर्तव्य पथ

 सबसे पहले तो ' Teachers of Bihar ' के इस पहल को सलाम !

   वर्षों पहले मैं भी एक सामान्य छात्र की तरह ही था और नौकरी पाने के जद्दोजहद में भागदौड़ कर रहा था और नियुक्ति पत्र मिलते ही लगा जिंदगी जीने की एक मकसद मिल गई।

     सत्र बीतने के उपरांत जब नए सत्र की शुरुआत हुई और एक साथी शिक्षक ने NMMSS परीक्षा की चर्चा की,मैं उसका विस्तृत अध्ययन कर, फिर प्रयास में जुट गया ।

      अनिवार्य शिक्षक प्रशिक्षण एवं वैश्विक corona महामारी में लगा अब जैसे सब कुछ समाप्त हो जायेगा।

       उन मासूम चेहरों ने एक बार पुनः मुझे प्रेरित किया और उस वैश्विक आपदा के समय घर-घर जाकर परीक्षा से संबंधित तिथियां, तैयारी की समीक्षा और फिर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना,पीडीएफ नोट्स साझा करना,और एंड्राइड मोबाइल न रहने पर हस्तलिखित कॉपी प्रदान करना,परिणाम आने के दिन व्हाट्सएप ग्रुप एवं फेसबुक पेज पर पोस्ट करना मानो मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो  गया, इस दौरान अपना करियर कहां पीछे छूट गया पता ना चला।

       पुष्पम कुमार से शुरू यह सफर आदित्य,सचिन,आशीष,ब्यूटी,माधुरी,रौनक, अनुराग,अन्वी जैसे करीब 50 बच्चों ने सफलता प्राप्त कर एक शिक्षक के सपना को साकार करने का कार्य किया। बहुत बड़ा तो नहीं एक प्रयास जरूर कहा जा सकता है।

   परिस्थितियां और चुनौती के बीच एक ही चीज जो हमें आत्मबल प्रदान करती है वह है बच्चों का प्यार, समर्थन,और सहयोग।

   कर्तव्य पथ पर सफर अभी जारी है.........🙏