NIRAJ KUMAR JHA (नीरज कुमार झा )
ID: 71695b6782e2

NMMSS 2025–26 के सितारे: संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक यात्रा

  • Gender: 👨 Male
  • Class / Role: 👩‍🏫 Teacher
  • School: 🏫 UTKRAMIT HIGHER SECONDARY SCHOOL BHAWANIPUR,NARAYANPUR, BHAGALPUR (उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर,नारायणपुर,भागलपुर )
  • District & Block: 📍 BHAGALPUR, NARAYANPUR
  • Applied Category: 📝 Teachers
"जीवन संघर्ष"

ग्रीष्मावकाश के बाद जब मैंने नए विद्यालय में योगदान दिया, तो मेरे लिए वहाँ सब कुछ नया था।नए प्रधानाध्यापक, नये शिक्षक और अपरिचित अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ। चेतना -सत्र बिल्कुल समय पर होता था, परंतु उसमें कुछ अपेक्षित सुधार की जरूरत थी। मैंने इस संबंध में प्रधानाध्यापक महोदय से बातचीत की और अपेक्षित सुधार के बारे में चर्चा की। प्रारंभ तो उन्होंने मेरी बात पर ध्यान नहीं दिया परंतु धीरे-धीरे उन्होंने मेरे क्रियाकलाप का अवलोकन किया और अपेक्षित सुधार हेतु वो तैयार हो गए। राष्ट्रगान में कुछ अशुद्धियों की ओर प्रधानाध्यापक महोदय का ध्यान आकृष्ट कर उसे दूर किया गया। चेतना -सत्र में कुछ नए तथ्यों को जोड़कर उसमें परिवर्तन लाया गया। यद्यपि इसमें कुछ समय लगा तथापि सकारात्मक परिवर्तन हुआ।

 कक्षा -कक्ष में भी नवाचारों के प्रयोग से छात्रों की रुचि बढ़ी। काव्य खंड के लिए गेय शैली ने विशेष रूप से छात्रों का ध्यान आकृष्ट किया। उसके अलावा एक कविता वाचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की रुचि बढ़ी। कक्षा -कक्ष में छात्रों की संख्या बढ़ी।यदि इसमें कुछ चुनौतियाँ सामने आई। कुछ अध्यापक फ़ब्तियाँ कसते थे। धीरे-धीरे उनके व्यवहार में भी परिवर्तन हुआ।

सबसे अच्छी बात यह है कि अन्य शिक्षकों ने भी नवाचारको अपनाया है, और उन्हें सफलता मिली है।

शैक्षिक नवाचारों का प्रयोग छात्रों को सीखने के लिए रामबाण के तरह है। इसका निरंतर प्रयोग जारी है।

नीरज कुमार झा, विद्यालय अध्यापक (11-12)

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर,नारायणपुर ,भागलपर

10 Views 0 Likes