Dr Usha Kiran (डॉ उषा किरण )
ID: 6055abc6ce4c

NMMSS 2025–26 के सितारे: संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक यात्रा

  • Gender: 👩 Female
  • Class / Role: 🎓 Class 5
  • School: 🏫 Nps Bawariya (नवीन प्राथमिक विद्यालय बवरिया )
  • District & Block: 📍 PURBA CHAMPARAN, PAHARPUR
  • Applied Category: 📝 Teachers
Head teacher

प्रधान शिक्षक होने के नाते विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और उनकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए मैंने एक रणनीति तैयार की और उस पर वर्ग शिक्षकों के सहयोग से पूरे मनोयोग से कार्य पर किया। सर्वप्रथम विद्यालय का रंग रोगन कराकर वॉल पेंटिंग कराया । सभी वर्ग कक्ष को आनंददायी कक्ष के रूप में पेंट कराया। विद्यालय के बाहरी दीवारों पर भी चित्र बनवाया ताकि बच्चों को आकर्षित किया जा सके और उनका ठहराव हो सके। गतिविधि आधारित शिक्षण हमारी प्राथमिकता रहती है। कमजोर विद्यार्थियों के संवर्धन लिए ग्रुपवर्क को बढावा दिया तो परिमाण सकारात्मक मिले। गतिविधि आधारित शिक्षण से कॉन्सेप्ट को आसानी पूर्वक समझाने का प्रयास  निरंतर जारी है। बैगलेस डे को रचनात्मक कार्य में बच्चों के साथ मिल कर कार्य संपादन हमारी प्राथमिकता रहती है। विद्यालय में शतप्रतिशत नामांकन और उपस्थिति के लिए डोर - टू-डोर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया। शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में प्रत्येक माह सम्पर्क स्वस्थ्य स्थापित किया है। अभिभावकों और ग्रामीणों की प्रसन्नता और संतुष्टि ही हमारा पारितोषिक है। 

12 Views 0 Likes