Mohan Kumar (मोहन कुमार )
ID: 43e1bed92192NMMSS 2025–26 के सितारे: संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक यात्रा
- Gender: 👨 Male
- Class / Role: 👩🏫 Teacher
- School: 🏫 U. M. S GANGOI URDU (उ. म. वि. गंगोई उर्दू )
- District & Block: 📍 MUZAFFARPUR, PAROO
- Applied Category: 📝 Teachers
#Mission_NMMS फतह की जिद
#mission_NMMS
विद्यालय में शिक्षकों की कमी, परंतु मन में एक जुनून कि इस बार (2025-26) NMMS परीक्षा में पिछली बार (2024-25) से बेहतर परिणाम लाया जाए।
कहानी शुरू होती है सत्र 2024- 25 के लिए NMMS परीक्षा के विज्ञप्ति निकलने के दौरान से। मेरे सामने जब विभागीय पत्र आया तो मुझे काफी प्रसन्नता हुई इसके बारे में जानकर। मुझे लगा कि ये तो बच्चों के लिए एक बेहतर अवसर है। इससे पहले मैं NMMS के बारे में नहीं जानता था।
मेरी बहाली नवंबर 2023 (TRE-1) में ही हुई थी। मैंने ठान लिया कि इस बार NMMS मे हमारे विद्यालय से कुछ बच्चों का रिजल्ट आना ही चाहिए । 1-2 बच्चे भी सफल होते हैं तो और बच्चों को प्रेरणा मिलेगी तथा धीरे-धीरे ये सिलसिला चल पड़ेगा ।
मैंने कुछ बच्चों का तैयार किया । उनके माता-पिता से बात किया गया। उनके डॉक्यूमेंट बनवाए । अंततः 7 बच्चों ने NMMS 2024-25 का परीक्षा फार्म भरा । फिर उसके बाद हमलोग परीक्षा की तैयारी में जुट गए । बच्चों को लगातार मार्गदर्शन तथा मोटिवेट किया । कभी- कभी निराशा भी होती थी परंतु अंततः 2 बच्चों ने सफलता हासिल की । विद्यालय के कुछ शिक्षक साथियों तथा प्रधानाध्यापक सर ने हमारे इस मिशन में हमारी मदद की ।
परीक्षा निकलने के बाद भी बच्चों के आगे के कार्यों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा ।
इस बार रिटायरमेंट, स्थानांतरण तथा प्रोन्नति के कारण विद्यालय में हमलोग सिर्फ 4 शिक्षक ही रह गए थे। इसके बावजूद मैंने बच्चों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया, उन्हे तथा उनके माता-पिता को तैयार किया, तथा लगातार उन्हे मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहा। उन्हे पढ़ाता, डांट-फटकार लगाता तथा प्रेम से समझाता रहा।
उनके फार्म भरने से लेकर एडमिट कार्ड निकालने तक का काम मैंने खुद ही अपने फोन से किया।
काफी प्रयास के बाद भी इस बार सत्र 2025-26 मे 7 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हो पाए। कुछ बच्चो के सफल होने की भी उम्मीद है। Model School merit list मे 2 बच्चों का रैंक अपने प्रखंड में Rank-50 के अंदर है।
कई प्रकार के बाधाओं को पार करते हुए लगातार मेहनत के बाद भी, मनोनुकूल परिणाम नहीं मिल रहा है परंतु मन में प्रसन्नता है और उम्मीद है कि ये कारवां अब बढ़ता रहेगा और आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।
💐😊🙏