Akshay Ayan (अक्षय अयन )
ID: 0e45b34131e0भविष्य के नाम मेरा पत्र - बाल दिवस विशेष गतिविधि
- Gender: 👨 Male
- Class / Role: 👩🏫 Teacher
- School: 🏫 UMS PAHARPUR MAQTAB SARAIYA Muzaffarpur (UMS पहाड़पुर मकतब सरैया मुजफ्फरपुर )
- District & Block: 📍 MUZAFFARPUR, SARAIYA
- Applied Category: 📝 Class I - Class V
School Teacher
अतीत के पन्नों और वर्तमान परिदृश्यों को सहेजे हुए एक सुंदर भविष्य की कल्पना की जा सकती है। हमे जो विरासत में मिली है उस आधार पर नवोन्मेषी योजनाओं को साकार रूप प्रदान करने की जिम्मेदारी हमारे नौनिहालों के कंधों पर है जिसकी बागडोर समर्पित शिक्षकों एवं सजग माता पिता के मार्गदर्शन के बिना अकल्पनीय है।
भविष्य की उन संकल्पनाओं और वैचारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कुछ पंक्तियां सादर समर्पित करता हूं।
" भेद भाव की जड़े हो निर्मूल,
शिक्षा ही पहचान हो मूल,
आत्मनिर्भर समाज में,
सुंदर, स्वस्थ समाज में,
हर एक की आवाज में,
घर घर अलख जगाएंगे,
सकल, सभ्य, सुमनोहर जीवन,
पुष्पित, पल्लव, पंखुड़ियों से ,
नव तरुण, नव जीवन की ,
आधारशिला बन पाएंगे।
सुबह सबेरे आँखे खोलो,
कर याद परमपिता परमेश्वर को,
अपने नवजीवन का आग़ाज़ हो,
सबके अपने अंदाज हो,
उन्मुक्त गगन में उड़ते हुए,
स्वच्छंद श्रृंखला में जुड़ते हुए,
अपना भी एक साज़ हो,
अपनी भी एक आवाज़ हो।
विज्ञान, ज्ञान और अनुसंधान ,
तर्क, वितर्क, स्वाध्ययन में,
कला, हस्तशिल्प, रचना में,
नव युग के निर्माण में,
शोध और अनुसंधान में,
पर्यावरण की भाषा हो,
सबकी एक अभिलाषा हो,
शिक्षित समाज, विकसित राष्ट्र की आशा हो,
प्रेम, करुणा,और समर्पण की स्पष्ट परिभाषा हो,
कुछ बनने की,कुछ करने का प्रयास हो,
स्वस्थ चिंतन, आत्ममंथन का अभ्यास हो,
जीवनपथ पर आगे बढ़ने की जिज्ञासा हो।
हो करुण भाव और समर्पण,
वर्ण भेद का हो उन्मूलन,
हम ऐसा देश बनाएंगे,
हम ऐसा विश्व बनाएंगे।
वर्ण भेद का हो उन्मूलन,
हम ऐसा देश बनाएंगे,
हम ऐसा विश्व बनाएंगे।
दशकों बाद निरंतर लय में,
हर भाव, हर शय में,
संस्कृति की पुकार में,
उस करुण प्रेम मनुहार में।
जहां न निराशा किंचित हो,
स्वस्थ सोच ही सिंचित हो,
हम ऐसा भाव जगाएंगे,
हम ऐसा गांव बनाएंगे ।
हम ऐसा देश बनाएंगे,
हम ऐसा विश्व बनाएंगे ।
(बच्चों के परिप्रेक्ष्य में)
आज भले हूँ छोटा बच्चा,
समझ का हूँ मै थोड़ा कच्चा,
पर मैं हूँ दिल का सच्चा।
बनना चाहू में भी अच्छा।
आज उम्र है मेरी दस,
कहना चाहूं मै ये बस,
मेरे दोस्त है अपने पांच,
आने नही देते वो आँच,
भेद भाव, घृणा और झूठ
बेरोजगारी, और बेकरी,
गरीबी, और प्रदूषण का तांडव,
दूर करेंगे हम पांडव।
स्वस्थ परिवेश, सुंदर समाज
है अपना बस ये थीम,
हम है भारत के भविष्य,
हम है छोटे भीम।
हर घर में होगी खुशहाली,
दूर होगी बदहाली
हर घर की बेटी होगी मजबूत,
हर घर का बेटा होगा आत्मनिर्भर,
स्वस्थ सोच और सच्चा संप्रभुत।
कलाम, जवाहर, लता,
सचिन, और संतोष
ये है मेरे पांच मित्र,
वैसे जैसे कन्नौज के इत्र।
कलम - दवात, वेद पुराण,
रामायण,गीता ,महाभारत,
बाइबिल और कुरान,
गुरुबाणी और पुराण।
इनका जीवन में महत्वपूर्ण स्थान,
इनसे होता दुःखो का प्रस्थान।
हम ऐसा समाज बनाएंगे,
हम ऐसा राष्ट्र बनाएंगे,
जहां होगी गीतों की धून,
जहां पंछी सब लेते सुन,
हम सबको गले लगाएंगे,
हम जीवन सफल बनाएंगे।
हम ऐसा देश बनाएंगे,
हम ऐसा विश्व बनाएंगे।
सड़क सुरक्षा ज्ञान की बाते,
इतिहास और रोचक विज्ञान की बातें,
जीवन में उनके प्रयोग को,
दैनिक जीवन में उपयोग को
जैव युक्त पर्यावरण बचाएंगे,
प्रदूषण मुक्त बिहार बनाएंगे।।