Patna, Bihar, India An Education Community Initiative
ALKA KUMARI (अलका कुमारी )
ID: cbc88082b786

अनुगूँज-हिंदी की

  • Gender: 👩 Female
  • Class / Role: 👩‍🏫 Teacher
  • School: 🏫 MIDDLE SCHOOL KHAGRA, NAUGACHIA (मध्य विद्यालय खगड़ा, नवगछिया )
  • District & Block: 📍 BHAGALPUR, NAUGACHHIA
  • Applied Category: 📝 काव्य लेखन
Rejected Under: काव्य लेखन - शिक्षक निर्णायक की पसंद
हिंदी :हमारी अस्मिता की पहचान

देश की एकता का सूत्र है हिंदी,

भारतीय संस्कृति की पहचान है हिन्दी।

हमें हिंदी को अपनाना है,

भारतीय संस्कृति को बचाना है।

हिंदुस्तान की भाषा की जननी है हिंदी,

हिंदी साहित्य की गरिमा है हिंदी।

जन आंदोलन की भाषा है हिंदी,

लोगों के दिलों को छू लेती है हिंदी।

आर्य भाषा संस्कृत से जननी है हिंदी,

हम सब की आन बान और शान है हिंदी।

हिंदी है भारत के कोने कोने मे समाया,

हिंदी ने विदेशों में भी अपना परचम लहराया।

भारतीयों की पहचान है हिन्दी,

हमारा अभिमान है हिंदी।

हमें हिंदी को अपनाना है,

भारतीय संस्कृति को बचाना है।




Remarks
बहुत सुंदर लिखा है आपने किंतु यह रचना विजित नहीं है।
732 Views 23 Likes