Patna, Bihar, India An Education Community Initiative
Nair Ara (नैयर आरा )
ID: 4235f0d9acba

शिक्षा के गुमनाम नायक

  • Gender: 👩 Female
  • Class / Role: 🎓 Class 2
  • School: 🏫 M/S SHEOHAR (रा. आप. म. विद्यालय, शिवहर )
  • District & Block: 📍 SHEOHAR, SHEOHAR
  • Applied Category: 📝 स्वयं शिक्षक
Competition Photos
EXCLUSIVE TEACHER

2014 (TET) बहाल शिक्षिका (वर्तमान में विशिष्ट शिक्षिका ) रहते हुए बच्चों से अच्छा समन्वय बैठा कर पढ़ाई का माहौल खुशनुमा, मजेदार व सरल बनाने की प्रक्रिया पर हमेशा से ही मैं संवेदनशील रही। कई  प्रकार के TLM बना कर कक्षा में उपयोग करना और पाठ को बस यूं ही पढ़ते -पढाते रहने की बजाय कोशिश करना कि श्यामपट्ट का भरपूर उपयोग हो ताकि बच्चों की एकाग्रता भंग न हो। इस मोबाईल युग में चित्र बना कर पाठ का व्याख्यान करना जिससे उन्हें 2 D फिल्म जैसी अनुभूति होती रहे, इसके अलावा बच्चों को शारीरिक- मानसिक जागरूकता प्रदान करते रहना, उनके बीच खेला गतिविधियां कराते रहना और सबसे महत्वपूर्ण उन्हें उनके हक के साथ साथ जिम्मेदारियों से भी अवगत कराते रहना मेरी प्राथमिकता रही। मुझे खुशी है कि आधुनिक संसाधनों की कमी और भाषाई अवरोध होने के बावजूद भी बच्चों को शिक्षा प्राप्ति में आने वाली व्यवहारिक चुनौतियों से जूझने में सदैव ही सहायक बनी रही। मेरे कार्यकाल की कई गतिविधियां यादगार के तौर पर फेसबुक ( और THE BIHAR TEACHERS HISTORY MARKERS के )मंच पर भी मैं साझा करती रही हूं। 🙏🏻