Patna, Bihar, India An Education Community Initiative
Teachers of Bihar

News & Events

Updates, initiatives and stories from the education community in Bihar.

स्वतंत्रता दिवस पर रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता 2024

स्वतंत्रता दिवस पर रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता 2024

स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जो हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद दिलाता है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, "टीचर्स ऑफ बिहार" ने एक विशेष रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
Event
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का उद्देश्य देश के कुछ श्रेष्ठ शिक्षकों के अदिवतीय योगदान को पहचानना व सराहना है। यह पुरस्कार ऐसे होनहार तथा कर्त्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। बिहार में इस वर्ष पुनः 6 सीट हेतु पंजीकरण निर्धारित किया गया है जिसमें शिक्षक स्व नामांकन कर सकते हैं। पंजीकरण और नामांकन हेतु आज ही विजिट करें https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/Guidelines.aspx नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2024 है।
Event
सवाल आपके जवाब हमारे - राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024

सवाल आपके जवाब हमारे - राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024

कार्यक्रम की प्रमुख बातें: - राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के संबंध में विस्तृत जानकारी। - स्वयं-नामांकन प्रक्रिया की जानकारी और इसके दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान पर चर्चा। - लाइव सवाल-जवाब सत्र, जिसमें शिक्षक अपने सवाल पूछ सकते हैं।
Lets talk
ई-शिक्षाकोष विषय पर सवाल आपके-जवाब हमारे कार्यक्रम

ई-शिक्षाकोष विषय पर सवाल आपके-जवाब हमारे कार्यक्रम

टीचर्स ऑफ बिहार के सवाल आपके -जवाब हमारे लाइव कार्यक्रम के अंतर्गत पटना जिला अंतर्गत ई-शिक्षाकोष से जुड़े तमाम सवालों के जवाब देने एवं उसके टेक्निकल समस्याओं के समाधान हेतु आ रहे हैं...
Lets talk
विश्व योग दिवस 2024

विश्व योग दिवस 2024

इस 21 जून को विश्व योग दिवस पर आईए जुड़िए “टीचर्स ऑफ बिहार” के साथ और कीजिये इस योग दिवस पर कुछ खास।
Event
ToB अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ToB अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

‘टीचर्स ऑफ बिहार’ क्या है? टीचर्स ऑफ बिहार की स्थापना कब हुई? टीचर्स ऑफ बिहार के निर्माण का उद्देश्य क्या है? जैसे तमाम प्रश्न हमारे जेहन में बार-बार आते हैं। टीचर्स ऑफ बिहार से जुड़े तमाम सवालों एवं उनके जवाबों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को तैयार किया गया है जिसमे आप इस प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी से जुड़ें हर बात को जान पाएंगे एवं आपने हर प्रश्न का जवाब प्राप्त कर पाएंगे।
News
ToB बालमन टैलेंट हंट competition

ToB बालमन टैलेंट हंट competition

टीचर्स ऑफ बिहार बालमन एक मासिक ई -मैगजीन हैं,जिसमे विभिन्न ज्ञानवर्धक ,रोचक जानकारी,कविता ,कहानी ,पहेली सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी  आदि सहित बच्चों की प्रतिभा और कला को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करते हुए समय -समय पर थीम बेस्ड  बालमन टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चो को सम्मानित भी किया जाता हैं।
Event
विद्यालय अकादमिक समय सारणी 2023 School Time Table 2023 High Quality Print

विद्यालय अकादमिक समय सारणी 2023 School Time Table 2023 High Quality Print

शिक्षा विभाग बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 2707 सात दिनांक 28-11-2023 एवं परिषद कार्यालय का पत्र 5791 दिनांक 29-08-23 एवं पत्रांक 7661 दिनांक 12-12-23 के आलोक में बिहार के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक की समय-सारिणी उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय 2 से 3 फीट साइज के पोस्टर अथवा कैलेंडर के रूप में प्रिंट करवा कर इसे प्रदर्शित करें।
News
गिजूभाई बधेका जन्म दिवस विशेष

गिजूभाई बधेका जन्म दिवस विशेष

आज महान शिक्षाविद् गिजूभाई बधेका जी की जयंती है। टीचर्स ऑफ बिहार आपसे निवेदन करती है कि श्रद्धांजलि के रुप में हम सभी शिक्षक व शिक्षा अधिकारी उनके शैक्षिक विचारों को जानें, समझें और उसे विद्यालय में लागू करने की कोशिश के साथ साथ उनकी अनमोल कृति संसार विशेष कर ‘दिवास्वप्न’ को जरूर पढ़ें।
Miscellaneous
सवाल आपके-जवाब हमारे-NMMSS 2023 परीक्षा पर चर्चा

सवाल आपके-जवाब हमारे-NMMSS 2023 परीक्षा पर चर्चा

एक्सक्लूसिव लाइव कार्यक्रम में NMMSS 2023 परीक्षा पर चर्चा सभी शिक्षकों,छात्रों को सूचित किया जाता है की NMMSS परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 नवंबर 2023 तक विस्तारित होने के उपरांत अपने तमाम सवालों को और समस्याओं को टॉक शो में अवश्य पूछें। आपके सवालों को आपका नाम के साथ कार्यक्रम में प्रसारित किया जाएगा।
Lets talk