31 Jan 2024
ToB अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
‘टीचर्स ऑफ बिहार’ क्या है? टीचर्स ऑफ बिहार की स्थापना कब हुई? टीचर्स ऑफ बिहार के निर्माण का उद्देश्य क्या है? जैसे तमाम प्रश्न हमारे जेहन में बार-बार आते हैं। टीचर्स ऑफ बिहार से जुड़े तमाम सवालों एवं उनके जवाबों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों को तैयार किया गया है जिसमे आप इस प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी से जुड़ें हर बात को जान पाएंगे एवं आपने हर प्रश्न का जवाब प्राप्त कर पाएंगे।
20 Jan 2024
ToB बालमन टैलेंट हंट competition
टीचर्स ऑफ बिहार बालमन एक मासिक ई -मैगजीन हैं,जिसमे विभिन्न ज्ञानवर्धक ,रोचक जानकारी,कविता ,कहानी ,पहेली सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि सहित बच्चों की प्रतिभा और कला को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करते हुए समय -समय पर थीम बेस्ड बालमन टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चो को सम्मानित भी किया जाता हैं।
23 Dec 2023
विद्यालय अकादमिक समय सारणी 2023 School Time Table 2023 High Quality Print
शिक्षा विभाग बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 2707 सात दिनांक 28-11-2023 एवं परिषद कार्यालय का पत्र 5791 दिनांक 29-08-23 एवं पत्रांक 7661 दिनांक 12-12-23 के आलोक में बिहार के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक की समय-सारिणी उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि सभी विद्यालय 2 से 3 फीट साइज के पोस्टर अथवा कैलेंडर के रूप में प्रिंट करवा कर इसे प्रदर्शित करें।
20 Nov 2023
गिजूभाई बधेका जन्म दिवस विशेष
आज महान शिक्षाविद् गिजूभाई बधेका जी की जयंती है। टीचर्स ऑफ बिहार आपसे निवेदन करती है कि श्रद्धांजलि के रुप में हम सभी शिक्षक व शिक्षा अधिकारी उनके शैक्षिक विचारों को जानें, समझें और उसे विद्यालय में लागू करने की कोशिश के साथ साथ उनकी अनमोल कृति संसार विशेष कर ‘दिवास्वप्न’ को जरूर पढ़ें।
06 Nov 2023
सवाल आपके-जवाब हमारे-NMMSS 2023 परीक्षा पर चर्चा
एक्सक्लूसिव लाइव कार्यक्रम में NMMSS 2023 परीक्षा पर चर्चा सभी शिक्षकों,छात्रों को सूचित किया जाता है की NMMSS परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तिथि 10 नवंबर 2023 तक विस्तारित होने के उपरांत अपने तमाम सवालों को और समस्याओं को टॉक शो में अवश्य पूछें। आपके सवालों को आपका नाम के साथ कार्यक्रम में प्रसारित किया जाएगा।
05 Sep 2023
प्रज्ञा अवॉर्ड 2023
शिक्षा के लिए ‘प्रज्ञा’ पुरस्कार PRAGYA AWARD (Performance Ranking Analysis of Academic Growth and Yearly Achievement) एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो बिहार के सबसे बड़े पेशेवर समुदाय टीचर्स ऑफ बिहार- द चेंज मेकर्स द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट यो
23 Dec 2022
सवाल आपके-जवाब हमारे-श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2022
पहली बार आपके सवालों का सीधा जवाब देने 'सवाल आपके-जवाब हमारे' एक्सक्लूसिव टॉक शो में 'श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स 2022' पर चर्चा करने एवं उससे संबंधित हर सवाल का जवाब देने आ रहें हैं:
■ श्री दीपक कुमार सिंह IAS
अपर मुख्य सचिव
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
....
07 Nov 2022
भारतीय भाषाओं में विद्यालयी शिक्षा तथा बहुभाषी शिक्षक का निर्माण- संगोष्ठी
भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं मैत्रेय कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में भारतीय भाषाओं में विद्यालयी शिक्षा तथा बहुभाषी शिक्षक का निर्माण पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
■ दिनांक 13 से 14 नवंबर 2022
■ स्थान- मैत्रेय कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, हाजीपुर
तो देर किस बात की नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी पाएं और दिए गए फॉर्म को अवश्य भरें। पंजीयन एवं शोध सारांश भेजने की अंतिम तिथि : 10 नवंबर 2022 (रात्रि 12 बजे तक)
06 Oct 2022
Cyber Mantra
साइबरस्पेस हमें वस्तुतः विश्व भर के करोड़ों ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं से जोड़ता है। साइबरस्पेस के बढ़ते उपयोग के साथ, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध जैसे साइबर स्टाकिंग, साइबर बुलिंग, साइबर उत्पीड़न, बालक अश्लील चलचित्र ( चाइल्ड पोर्नोग्राफी), बलात्कार सामग्री आदि भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
19 Sep 2022
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार तथा टीचर्स आफ बिहार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा शिक्षक दिवस 2022
आदरणीय शिक्षकों /शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार एवं टीचर्स ऑफ़ बिहार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। शिक्षक एवं बच्चों के बीच रिश्ते को मजबूती प्रदान करनेवाले वाले इस महान शिक्षक दिवस को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार एवं टीचर्स ऑफ़ बिहार : द चेंज मेकर्स समूह ने तकनीकी रूप से मनाने का निर्णय लिया है ।इसके अंतर्गत सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम तकनीकी रूप से आयोजित हो रहे हैं।